41 साल थी उम्र, 16 हजार मरीजों के दिल को किया ठीक, फेमस कॉर्डियोलॉजिस्ट खुद हुआ हार्ट अटैक का शिकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डॉ. गौरव गांधी की हार्ट अटैक से मौत पर हर कोई हैरान और परेशान
डॉ. गांधी के दो बच्‍चे हैं, पत्‍नी देवांशी भी पेशे से च‍िक‍ित्‍सक (डेंट‍िस्‍ट) हैं
हार्ट अटैक के मामले में कमी लाने के लिए जागरूक करते रहे डॉ. गांधी

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के जाम नगर (Jamnagar) से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां ह्दय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) 41 साल के डॉक्‍टर गौरव गांधी की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई है. डॉ. गांधी सौराष्‍ट्र के नामी कॉर्ड‍ियाल‍िस्‍ट्स में शुमार रहे हैं. इस घटना ने हर क‍िसी को परेशानी में डाल द‍िया है क‍ि आख‍िर युवा और इसके व‍िशेषज्ञ माने जाने वाले डॉक्‍टर को हॉर्ट अटैक कैसे आ गया. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स की माने तो डॉ. गांधी अपने मेडिकल करियर के दौरान 16,000 से अधिक मरीजों का इलाज कर चुके हैं.

टाइम्‍स ऑफ इं‍ड‍िया में प्रकाश‍ित र‍िपोर्ट के मुताबिक डॉ. गौरव गांधी को जब हार्ट अटैक आया वो उस समय अपने घर से अस्पताल के लिए निकल रहे थे. उसी समय उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद उनको जी. जी. अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- बैडमिंटन खेलते हुए शख्स को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत, दर्दनाक VIDEO

डॉ. गौरव गांधी की हार्ट अटैक से मौत पर हर कोई हैरान और परेशान है क‍ि जाने माने डॉक्‍टर की हॉर्ट अटैक (Cardiologist Heart Attack) से कैसे मौत हो गई. जी. जी. अस्पताल के बाहर काफी संख्या में डॉक्टर जमा हो गए. जी. जी. अस्पताल की डीन नंदिनी देसाई भी मौके पर पहुंची थीं. लेकि‍न बाद में उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के ल‍िए ले जाया गया.

जानकारी के मुताब‍िक गौरव गांधी ने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई जामनगर से पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद से आगे की पढ़ाई की. उन्होंने डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढ़ाई अहमदाबाद से पूरी की थी. इसके बाद से गौरव गांधी जामनगर में दिल के मरीजों का इलाज कर रहे थे. उन्होंने काफी कम समय में अपनी बेहतरीन चिकित्सा सेवा से अच्छा नाम कमा ल‍िया था. उनको उत्‍कृष्‍ट च‍िक‍ित्‍सा सेवाओं और च‍िक‍ित्‍सा क्षेत्र में र‍िसर्च के ल‍िए गणतंत्र द‍िवस पर भी सम्‍मान‍ित क‍िया जा चुका है.

जामनगर के मूल निवासी और 29 अक्टूबर 1982 को जन्मे डॉ. गौरव गांधी शादीशुदा हैं. उनकी पत्नी देवांशी एक विशेषज्ञ दंत चिकित्सक हैं. इनकी एक दस साल की बेटी और पांच साल का बेटा भी है. माता-पिता के साथ रहने वाले डॉक्टर गौरव गांधी ने जामनगर के एमपी शाह मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की थी.

कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गौरव गांधी अपने मेडिकल करियर के दौरान 16,000 से अधिक मरीजों का इलाज कर चुके हैं. डॉ. गौरव गांधी खुद हाल्ट हार्ट अटैक मुहिम से जुड़े हुए थे और हार्ट अटैक के मामले में कमी लाने के लिए लोगों को जागरूक करते थे. फेसबुक पर बने ग्रुप में उनके वीडियो भी मौजूद हैं. जिसमें उन्होंने हार्ट को एक मार्वलस ऑर्गन कहकर संबोधित किया है.

Tags: Gujarat news, Heart attack, Jamnagar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें