02

शाहरुख और काजोल की जोड़ी का जब भी जिक्र आता है तो साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में का नाम भी जरूर याद आता है. फिल्म में राखी (Rakhee) का डायलॉग ‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे’ काफी पॉपुलर हुआ था. कई मौके पर इस डायलॉग को दोहराते हम सब सुनते रहते हैं. राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी, जॉनी लीवर और अमरीश पुरी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी, किरदार और गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए थे. ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. (फोटो साभार: Movies N Memories/Twitter)
Author: Up Head Line
Views: 35








