Bhagalpur Bridge Collapsed: तेज प्रताप यादव के शिगूफे पर जनार्दन सिग्रीवाल का पलटवार, कह दी कड़वी बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भागलपुर पुल हादसे को लेकर बिहार में गरमाई राजनीति, भाजपा-राजद आमने सामने.
तेज प्रताप यादव ने हादसे के लिए भाजपा को कहा जिम्मेदार तो सामने से हुआ पलटवार.

पटना. लोकसभा सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने खगड़िया-भागलपुर के बीच बन रहे पुल ध्वस्त हो जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए नीतीश सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरीके से कार्रवाई करने की बात कर रही है, यह एक गंभीर बात है. यह बेहद गंभीर मामला है और इसको साधारण तरीके से नहीं देखना चाहिए. इसको अगर हम अगंभीरता से देखेंगे तो इसकी घटनाओं से कैसे निजात पाएंगे, इस पर सोचना होगा. वहीं तेज प्रताप यादव के द्वारा यह कहे जाने की पूरी बीजेपी के लोग पुल गिरवा दिया है, इस पर पलटवार किया है.

भाजपा सांसद ने कहा कि जो अच्छा काम हो तो कहेंगे हमलोगों ने किया और बुरा काम हो तो कहेंगे भाजपा वालों ने किया है. यहीं उन्होंने कहा कि घर में अगर बच्चा हो तो यह भी न कह दें कि यह बच्चा भाजपा वालों ने किया. वहीं, विपक्षी एकता की बैठक रद्द करने की बात पर जनार्दन सिग्रिवाल ने कहा कि 12 तारीख की बैठक को लेकर पूरे देश में ढिंढोरा पीट रहे थे कि मेरे यहां आइए. इसमें कई पार्टियों ने कहा कि ममता बनर्जी ने आज स्पष्ट रूप से कर दिया केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि आपके बुलाने पर क्यों जाऊंगा?

सिग्रीवाल ने कहा, ममता बनर्जी ने कह दिया कि मैं स्पष्ट बहुमत वाली सरकार हूं मैं क्यों आपके बुलाने पर जाऊंगी? किसी और का दिए आपसे ज्यादा मजबूत सरकार वाला सरकार हूं. आप अल्पमत की सरकार हो और आप के बुलावे पर मैं क्यों जाऊंगा? भाजपा सांसद ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है.

आपके शहर से (पटना)

विपक्षी एकता की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि यह लोग अपने खिचड़ी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लकड़ी की हांडी पर खिचड़ी बन पाएगी या नहीं या तो वही बता सकते हैं. बता दें कि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं और वे मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. इसी क्रम में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की.

Tags: Bihar News, Bridge Collapse, Bridge Construction, Tej Pratap Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें