Odisha Train Accident: ‘बिना रुके काम कर रहे हैं रेल मंत्री’, पूर्व PM देवेगौड़ा बोले- इस्तीफा मांगना बुद्धिमानी नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. ओडिशा के बालासोर में हुए घातक ट्रेन हादसे के कुछ दिनों बाद पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को घटनास्थल पर मौजूद रहने और राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तारीफ की और कहा कि वे अथक परिश्रम कर रहे हैं.

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘रेल मंत्री ने जो नुकसान हुआ है, उसे बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं. वह अथक रूप से काम कर रहे हैं. मामले की जांच पूरी होने दें.’ उन्होंने आगे कहा, ‘रेल मंत्री अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं और इस स्तर पर उनका इस्तीफा मांगना बुद्धिमानी नहीं है.’

वैष्णव ने दो दिनों तक लगातार पूरे बचाव अभियान और साइट पर बहाली कार्य का निरीक्षण करते रहे. बालासोर हादसे के बाद कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टी रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. ऐसे में देवेगौड़ा का यह बयान काफी अहम है. इस हादसे में कम से कम 278 लोगों की मौत हो गई, जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों का उपचार ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है.

वहीं, 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमने अब तक कोई चर्चा नहीं की है. उन्होंने कहा, ‘हमने अभी कोई चर्चा नहीं की है. सबसे पहले हम स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं.’

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को ‘लूप लाइन’ पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए. उसी समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा कर पटरी से उतर गए. दोनों यात्री ट्रेन में करीब 2500 यात्री सवार थे. दुर्घटना में 21 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे.

Tags: Ashwini Vaishnaw, HD Deve Gowda, Odisha, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें