
हाइलाइट्स
योगाभ्यास के दौरान आती जाती सांसों का विशेष ध्यान रखें.
अपनी क्षमता के अनुसार ही सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास करें.
Yoga Session With Savita Yadav : फिटनेस के लिए यह जरूरी नहीं कि आप कठिन योग या आसनों का ही अभ्यास करें. अगर आप नियमित रूप से सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास भी करते हैं तो इससे शरीर के मसल्स मजबूत बनेंगे, लंग्स स्ट्रॉन्ग होंगे और आपकी फिटनेस बनी रहेगी. ये सूक्ष्मयाम किसी भी उम्र के लोग कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं. सूक्ष्म व्यायाम करने की आदत सभी को डालनी चाहिए, क्योंकि इसे करने से आपके शरीर में कभी भी अकड़न जकड़न या दर्द की समस्या भी नहीं होगी. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ साधारसूक्ष्म व्यायाम करने का अभ्यास कराया. तो आइए जानते हैं कैसे.
स्ट्रेचिंक से करें शुरुआत
आप अपने मैट पर किसी भी मुद्रा में बैठ जाएं. अब अपने कमर गर्दन को सीधा रखें और दोनों हाथों को उठाते हुए सिर के ऊपर स्ट्रेच करें. आप अपनी आंखें बंद कर सकते हैं. 20 की गिनती तक होल्ड करें. फिर हाथों को नीचे ले आएं.
ध्यान करें
अब मैट पर पद्मासन लगाएं और आंखों को बंद कर आती जाती सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. आप गहरी सांस लें, होल्ड करें और सांस को निकालें. अब ओम शब्द का उच्चारण करें. विस्तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.
इस तरह करें अभ्यास
पहला अभ्यास- मैट पर सीधा खड़े हो जाएं और अब एक बार पंजे पर खड़े हों और फिर एड़ी पर वजन देते हुए खड़े हो जाएं. अब आप ऐसा लगातार करें. आप 10 बार यह अभ्यास करें. आपकी नजर सीधी होनी चाहिए.
दूसरा अभ्यास- अब आप मैट पर ही सीधा खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को उठाते हुए प्रणाम की मुद्रा बनाएं. आपके हाथ कानों से सटी होनी चाहिए. अब इस मुद्रा में आप कुछ देर होल्ड करें और फिर हाथों को नीचे कर लें.
यह भी पढ़ें- Yoga Session: कंधे व गर्दन की जकड़न से हैं परेशान? इन योगाभ्यास को करें ट्राई
तीसरा अभ्यास- अब कदम ताल करना है. इसके लिए आप मैट पर खड़े हो जाएं और दो मिनट तक पैरों को उठाकर और हाथों को भी आगे पीछे करते हुए कदमताल करें. जितना अधिक पैरों को उठा सकें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा. सांस भी लेते रहें.
इसे भी पढ़ें : Yoga Session With Savita Yadav: फिटनेस के लिए कोर मसल्स का मजबूत होना जरूरी, रोज करें 3 योगाभ्यास, मिलेगा फायदा
चौथा अभ्यास- अब हम जंपिंग जैक्स करने वाले हैं. इसके करते वक्त हमें अपने सांस और शरीर के बीच तालमेल बिठाना जरूरी होता है. इसके करने के लिए आप जंप करते हुए पैरों को दोनों तरफ फैलाएं और दोनों हाथों को भी साथ में दोनों तरफ फैलाएं. अब फिर जंप करें और दोनों हाथ और पैर को पास लाकर खड़े हो जाएं. यह अभ्यास आप 10 से 20 बार करें. पूरा अभ्यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.
.
Tags: Benefits of yoga, Fit India Movement, Health, Lifestyle, Yoga
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 09:40 IST








