शिखा श्रेया/रांची. सोने व चांदी में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा टेंशन भरा हो सकता है. क्योंकि इन दोनों के भाव में अच्छा खासा उछाल देखा जा रहा है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,950 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,800 रुपए तय की गई है. जबकि, चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोने व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. नतीजतन आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 77,700 रुपए की दर से बेची गई थी.
सोना के भाव बढ़े
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,650 रुपए बिका था, लेकिन आज इसकी कीमत 56,950 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,480 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 59,800 रुपए तय की गई है. यानी भाव में 320 रुपए की उछाल है.
आपके शहर से (रांची)

बोकारो में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, फरार

Jharkhand News: जमेशदपुर में यहां सजता है देशी-विदेशी पक्षियों का बाजार, लवबर्ड लोगों की पसंद

बोकारो में राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर, मच गया हड़कंप, चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

जहां पढ़े विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस उस कॉलेज को मिला 100वां स्थान

नगर परिषद के वेंडिंग जोन में 109 सब्जी विक्रेताओं को मिली जगह, शहर का आवागमन हुआ सुचारु परंतु दुकानदार हुए दुखी

सबसे मोटी सैलरी लेने वाली 5 महिला CEO, सवा 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक है पैकेज

ताबड़तोड़ फायरिंग की हत्या से थर्राया रांची, युवक को किया गोलियों से छलनी, गैंगवार की आशंका

कुख्यात नक्सली तारकेश्वर गिरफ्तार, पूछताछ में उगले संगठन से जुड़े कई राज

बारात में डांस के दौरान लड़की को उठा ले गए 5 युवक… फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

महिलाओं ने थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर खोला ‘दीदी कैफे’, यहां सस्ते में करिए भरपेट भोजन

शाबाश! सब्जी बेचने वाले की बेटी ने जीता गोल्ड, कहा…नीरज चोपड़ा की हूं फैन
मिस्ड कॉल से भाव की जानकारी
IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या www.ibjarates.com देख सकते हैं.
.
Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 09:22 IST








