बस रोककर सड़क पर पढ़वाई नमाज, रोडवेज का कंडक्टर बर्खास्त, ड्राइवर सस्पेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बस रुकवा कर नमाज पढ़वाने के मामले में ड्राइवर कृष्णपाल को निलंबित कर दिया गया है
संविदा कर्मी परिचालक मोहित यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई है

बरेली. यूपी परिवहन निगम के चालक और परिचालक द्वारा बस रुकवा कर नमाज पढ़वाने के मामले में ड्राइवर कृष्णपाल को निलंबित कर दिया गया है. वहीं संविदा कर्मी परिचालक मोहित यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई है. इस मामले की जानकारी आने के बाद आरएम ने कठोर कार्रवाई के लिए एआरएम को निर्देशित किया है. कार्रवाई होने के बाद परिचालक फूट-फूटकर रोने लगा.

दरअसल, बरेली से कौशांबी जा रही जनरथ बस को शनिवार रात रुकवा कर नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है, जिसमें यात्रियों ने हंगामा किया और आरएम को फोन से सूचना दी. इसी सूचना पर आरएम ने एआरएम बरेली को कार्रवाई का आदेश दिया. जिसके बाद एआरएम ने चालक कृष्णपाल को निलंबित कर दिया और संविदा कर्मी परिचालक मोहित यादव की सेवाएं समाप्त कर दी. आरोप है कि बस में सवार 38 यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा था. आरएम ने एआरएम को कठोर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया है.

बता दें कि बरेली से शनिवार शाम 7 बजे जनरथ बस बरेली से कौशांबी, रामपुर और मुरादाबाद होते हुए जा रही थी. तभी बरेली से निकलने के बाद रामपुर के मिलक पर बस रुकी. तभी हाईवे पर चालक परिचालक ने दो यात्रियों के कहने पर नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी. जिस पर बस को रोक दिया गया और रात के अंधेरे में बस को साइड में खड़े करके नमाज पढ़ा दी गई. बस को अंधेरे में खड़ी करने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. उसका भी ख्याल नहीं रखा गया. इस बात को लेकर कुछ यात्रियों ने विरोध किया और आरएम दीपक चौधरी को फोन से सूचना दी. बस रुकने और हंगामा होने का वीडियो भी यात्रियों ने बनाकर वायरल किया. जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है. यह मामला प्रबंध निदेशक तक पहुंच चुका है.  शनिवार रात यूपी 32 एनएन 0330 नंबर की जनरथ बस शनिवार शाम साढ़े सात बजे सेटेलाइट बस स्टैंड से रवाना हुई थी. पूरा मामला बरेली-दिल्ली हाईवे का है.

Tags: Bareilly news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें