अशोक बनकर दो बच्चों के बाप इमरान खान ने की शादी… ‘लव जिहाद’ की शिकार हुई महिला सिपाही का सनसनीखेज आरोप   

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शिवकुटी थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ लव जिहाद का मामला
कथित लव जिहाद की शिकार महिला सिपाही अब इंसाफ के लिए चक्कर लगा रही है

प्रयागराज. शिवकुटी थाने में तैनात महिला सिपाही के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है. आरोपी भी यूपी पुलिस में सिपाही है. कथित लव जिहाद की शिकार महिला सिपाही अब इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है. इतना ही नहीं महिला सिपाही का आरोप है कि उसके देवर ने भी उसके साथ रेप किया। आरोपी देवर क्रिकेटर है और इस साल भी उसने आईपीएल खेला था.

वाराणसी निवासी महिला सिपाही का आरोप है कि उसने सीनियर सिपाही इमरान खान का बौद्ध धर्म में परिवर्तन करा कर प्रेम विवाह किया था. पीड़िता के मुताबिक उसने अपना नाम अशोकज रख लिया था, लेकिन शादी के बाद इमरान खान ने वापस इस्लाम धर्म को अपना लिया। जिसके बाद वह महिला सिपाही पर भी इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा. ससुराल पहुंची तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है. आरोपी ने महिला सिपाही पर उसके बच्चे का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की, जिससे महिला भड़क गई और अपने बच्चे को लेकर प्रयागराज आ गई.

महिला सिपाही का आरोप है कि इमरान लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. इसी बीच ससुराल में एक कार्यक्रम के दौरान उसके देवर ने उसके साथ रेप किया। महिला सिपाही ने अपने ससुर मुल्तान खान, देवर मोहसिन खान और पति इमरान खान के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और रेप का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोपी देवर क्रिकेटर है और इस बार भी उसने आईपीएल खेला है. शिवकुटी थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

उधर पीड़ित महिला सिपाही का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है. फिलहाल लव जिहाद का आरोप लगाने वाली महिला सिपाही की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पीड़ित महिला सिपाही ने कोर्ट से आदेश करवाकर अपने ही थाने में पति एवं उसके परिवार के खिलाफ 498ए, 323, 504, 506, 377, 376, 328, 420 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है. इस मामले में महिला सिपाही की ओर से इमरान खान, मोहसिन खान, मुल्तान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Tags: Allahabad news, Love jihad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें