रजत भट्ट/गोरखपुर. गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात दोस्तों ने एक ऐसी शुरुआत की जिसकी चर्चा हर तरफ है. यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के वक्त जब इनके जेब में पैसे नहीं थे, हर दोस्त अपनी परेशानियां बताता था. इसके बाद इन सातों ने मिल कर ‘स्टूडेंट लस्सी’ बेचने की शुरुआत की जो अब शहर भर में छा गया है. तेरह फ्लेवर में मिलने वाली इस स्पेशल लस्सी का गोरखपुर विश्वविद्यालय का हर छात्र दीवाना है. इसकी शुरुआत करते समय सातों दोस्तों ने मार्केट से पैसे उधार लिए, लेकिन सफल होने के बाद आज लगभग 22 लोगों को ये रोजगार दे रहे हैं.
‘स्टूडेंट लस्सी’ चलाने वाले दीपक यादव ने बताया कि हमने वर्ष 2019 में बी.ए फर्स्ट ईयर में इसकी शुरुआत की थी. उस वक्त हम सात दोस्तों ने मिल कर इसको शुरू किया था. शुरुआती दिनों में हमलोगों ने आइसक्रीम के ठेले पर लस्सी बेचना शुरू किया था. महज कुछ दिनों में ही गोरखपुर के लोगों को हमारी लस्सी अच्छी लगी. मगर तभी देश और दुनिया भर में कोरोना आ गया. हमलोग भी इसकी चपेट में आ गए, लेकिन फिर भी हम लगे रहे, जुटे रहे. वर्ष 2020 के आखिर में हमने इसका स्टार्टअप किया और धीरे-धीरे लस्सी के वैराइटी बढ़ाते गए. आज हर दिन लगभग तीन क्विंटल दही इस्तेमाल होता है. हम 13 फ्लेवर में यह खास लस्सी बनाते हैं. हम मात्र 30 रुपये में लोगों को शुद्ध और टेस्टी लस्सी पिलाते हैं.
यूपी के 5 शहरों में दे चुके हैं फ्रेंचाइजी
आपके शहर से (गोरखपुर)

जहां पढ़े विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस उस कॉलेज को मिला 100वां स्थान

रामलला के दर्शन का बंपर टूर पैकेज, 599 रुपए में अयोध्या आना-जाना, घूमना-फिरना सबकुछ, ऐसे करें बुकिंग

वृंदावन में श्रद्धालुओं को आधार कार्ड दिखने पर फ्री में मिलता है स्वादिष्ट खाना, जानें कहां

ITBP Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, नहीं लगेगा आवेदन शुल्क, 81000 है सैलरी

नवाचार के क्षेत्र में IIT कानपुर बना भारत का नंबर 1 शिक्षण संस्थान, ऐसे मिली यह उपलब्धि

परीक्षा फॉर्म में सुधार का झांसा देकर छात्रा से प्रिंसिपल ने किया रेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Bahraich: रुबीना खान बनी रूबी अवस्थी, प्रेमी संग सात फेरे लेकर मांग में भरा सिंदूर

सबसे मोटी सैलरी लेने वाली 5 महिला CEO, सवा 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक है पैकेज

नाले में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Success Story: डिप्रेशन के चलते NDA से निकाले गए, विदेश की हाई पेइंग जॉब छोड़ी, फिर 53 रैंक के साथ बने आईएएस
एक ठेले से शुरू हुई ‘स्टूडेंट लस्सी’ के आज गोरखपुर शहर में छह स्टाल लगते हैं. साथ ही, ‘स्टूडेंट लस्सी’ की फ्रेंचाइजी यूपी की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, बस्ती, महाराजगंज में भी चलती है. इसको शुरू करने वाले युवा अभी भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही, अपने इस स्टार्टअप को चला रहे हैं. इस ‘स्टूडेंट लस्सी’ की सबसे खास बात है कि इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले सामान खुद घर में ही तैयार किए जाते हैं.
.
Tags: Food 18, Food business, Gorakhpur news, Street Food, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 08:19 IST








