पर्यावरण संरक्षण के मकसद के साथ रिलायंस फाउंडेशन ने की Plant4Life अभियान की शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रिलायंस फाउंडेशन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अंतर्गत आता है.
रिलायंस फाउंडेशन एक परोपकारी संस्थान हैं जिसकी संस्थापक नीता अंबानी हैं.
फाउंडेशन कई वर्षों से पौधारोपण कर रहा है और अब तक 2.39 करोड़ पौधे लगा चुका है.

मुंबई. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन कवर अथवा हरियाली बढ़ाने और पृथ्वी की केयर करने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने कम्युनिटी द्वारा संचालित पहल की शुरुआत की. पर्यावरण को बचाने के लिए की गई इस पहल को ‘प्लांट4लाइफ’ (Plant4Life) नाम दिया गया है.

अगले कुछ महीनों के दौरान, ‘प्लांट4लाइफ’ के जरिये से कम से कम 50,000 वॉलंटियर्स के सहयोग से देश भर में 5,00,000 पौधे लगाने की तैयारी है. अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और इस ओर कम्युनिटी की भागीदारी के बारे में चर्चा पर जोर देना है. रिलायंस की वॉलंटियर्स कम्युनिटी द्वारा ‘वी केयर’ की भावना के साथ इस अभियान को गति प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident: रिलायंस फाउंडेशन ने पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, नौकरी-मुफ्त राशन समेत 10 राहतों का किया ऐलान

संस्थान का बयान
रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा, ‘विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर, हम इस अवसर को एक विशेष पहल के साथ चिह्नित करना चाहते थे. देशभर में हजारों रिलायंस वॉलंटियर्स को एकसाथ लाकर व्यक्तिगत और सामुदायिक एक्शन के लिए मोमेंटम बनाने के उद्देश्य के साथ-साथ हम चाहते हैं कि भविष्य में आने वाली हमारी पीढ़ियों के लिए हमारी पृथ्वी को संरक्षित किया जाए.’

25 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश होंगे कवर
अभियान की शुरुआत सोमवार (5 जून) को 25 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 1 लाख से अधिक पौधे लगाकर की गई. प्लांट4लाइफ के पास रिलायंस के कर्मचारियों के लिए अपने स्वयं के पौधों की देखभाल करने के लिए एक स्व-वृक्षारोपण कम्पोनेंट भी है. यह अभियान अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगा. इसमें वोलंटियर्स और उनके परिवारों द्वारा सीडबॉल बनाना शामिल है. मिट्टी और खाद से बने सीडबॉल बारिश के दौरान बिखरने पर अंकुरित होते हैं और पौधों को उगने का रास्ता देते हैं.

ये भी पढ़ें- भारी डिमांड के चलते नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में बढ़ी SWADESH एग्जीबिशन की समयसीमा

विभिन्न स्थानों की गतिविधियों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मैंग्रोव के पौधे लगाना, और राज्य के वन विभाग के सहयोग से गुजरात के कच्छ में मियावाकी वन का सह-विकास (co-development) शामिल है. कच्छ में कैक्टस चारे की किस्मों को उगाया जाएगा. ऐसा चारे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा की गई सिफारिश के मद्देनजर किया जाएगा.

रिलायंस फाउंडेशन ने लगाए 2.39 करोड़ पौधे
वर्षों से, रिलायंस ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और पौधारोपण सहित विभिन्न पर्यावरण संरक्षण पहलों का समर्थन किया है. अभी तक, रिलायंस ने देश भर में 2.39 करोड़ से अधिक पौधे लगाने में सहयोग किया है. प्लांट4लाइफ कैम्पेन का उद्देश्य कर्मचारियों को पृथ्वी की देखभाल के लिए तैयार करना है. साथ ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा भी देना है. यह कैम्पेन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए LiFe अभियान के मिशन के साथ मेल खाता है.

क्या है रिलायंस फाउंडेशन
रिलायंस फाउंडेशन एक परोपकारी संस्थान है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का हिस्सा है. इसकी संस्थापक व चेयरपर्सन नीता अंबानी हैं. यह संस्थान ग्रामीण इलाकों में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्पोर्ट्स, महिला सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन व सभ्यता एवं विरासत समेत विभिन्न क्षेत्रों में परोपकारी काम कर रहा है. संस्थान ने अपने काम के जरिए 54200 गावों और कुछ शहरी इलाकों में 6.95 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है.

(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Tags: Business news in hindi, Nita Ambani, Reliance, Reliance Foundation, World environment day

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें