WTC Final का रोमांचक मुकाबला फ्री में देखिए, जानें कहां, कब और कैसे देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून बुधवार से शुरू होने जा रहा है. इंग्लैंड के द ओवल मैदान में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में सभी फैंस यह चाहेंगे कि यह मैच वे कैसे, कब और कहां देख सकते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप इस मैच का लुत्फ फ्री में कैसे उठा सकते हैं. दोनों ही टीमों की नजर पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टाइटल पर है. ऐसे में इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं. टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं तो ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान तेज गेंदबाज पैट कमिंस संभाल रहे हैं.

टीम इंडिया मैच में मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ उतरेगी. उसने कंगारू टीम के खिलाफ अंतिम चारों टेस्ट सीरीज जीती हैं. इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2 बार हराया है. रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final का मुकाबला कब खेला जाएगा?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final फाइनल बुधवार ( 7 जून) से खेला जाएगा.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final कहां खेला जाएगा?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final कितने बजे से खेला जाएगा?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस 2.30 बजे होगा.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports Network) पर देख सकते हैं. दूरदर्शन पर मैच को फ्री में देखा जा सकता है.

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC WTC Final आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar App) पर देख सकते हैं.

    Tags: Australia, India vs Australia, Team india, WTC Final

    Source link

    Up Head Line
    Author: Up Head Line

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    और पढ़ें