परीक्षा फॉर्म में सुधार का झांसा देकर छात्रा से प्रिंसिपल ने किया रेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म और अप्रकृतिक कृत्य करने का मामला
आरोप है कि परीक्षा फॉर्म में सुधार कराने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया

बरेली. यूपी के बरेली जनपद में एक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म और अप्रकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि परीक्षा फॉर्म में सुधार कराने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया गया और वायरल करने की धमकी देकर आरोपी प्रधानाचार्य उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. छात्रा की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है.

बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने हाईस्कूल की छात्रा से फार्म में त्रुटि होने की बात कहकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिए. उसके छात्रा को ब्लैकमेल करने का सिलसिला शरू हुआ. प्राधानाध्यापक ने विद्यालय में छुट्टी के बाद छात्रा को रोककर उसके साथ रेप करात था और जब वह इनकार करती तो उसका वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देता था. छात्रा ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसे फोन कर रात को भी बुलाकर उसके साथ दुराचार करता था. यही नहीं प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया.

आरोप है कि 27 अप्रैल को बुलाकर उसके साथ दुराचार करने के बाद दुबारा बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया. जिस पर प्रधानाध्यापक ने उसका वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, एसएचओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

Tags: Bareilly news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें