
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम एक और बेहद रोमांचक आईसीसी इवेंट के फाइनल में उतरने के लिए तैयार है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की ट्रॉफी किसकी होगी सबकी नजरें इस पर ही जमी है. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार फाइनल खेलने उतरेगी.
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से ओवल में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका करार दिया और कहा कि वह इसमें अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं. अभी तक अपने आठ में से तीन टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेलने वाले ठाकुर को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी या नहीं यह अभी तक तय नहीं है लेकिन यह 31 वर्षीय खिलाड़ी अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार है.
ठाकुर ने आईसीसी से कहा, ‘‘ मेरा मानना है आईसीसी प्रतियोगिता विशेषकर फाइनल में खेलने का मौका हमेशा नहीं मिलता है इसलिए मुझ जैसे खिलाड़ी के लिए यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला अवसर है. मैं यही चाहता हूं कि इसका पूरा फायदा उठाया जाए. वह हमेशा विशेष क्षण होता है जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं विशेषकर भारत का जहां करोड़ों लोग देश की तरफ से खेलने का सपना देखते हैं और केवल सर्वश्रेष्ठ 15 को ही देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाता है.’’
WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर).
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव.
WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ.
.
Tags: India vs Australia, Shardul thakur, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 06:15 IST








