अमृता राव ने दादर से खरीदी थी लाल साड़ी, RJ अनमोल ने 2500 का कुर्ता, महज इतने लाख में रचाई थी शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ‘इश्क-विश्क’, ‘मैं हूं ना’, ‘विवाह’ और ‘जॉली एल एल बी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस अमृता राव का 7 जून यानी आज जन्मदिन है. हालांकि अमृता का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन गिनती की फिल्में करने के बाद भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है. इन दिनों अमृता फिल्मों से दूर हैं और अपने पति और बेटे के साथ फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.

अमृता राव ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है उन्होंने विवाह में शाहिद कपूर के साथ और मैं हूं ना में शाहरुख के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी. फिलहाल, अमृता लाइमलाइट से दूर हो चुकी अमृता राव अब अपने बच्चे और परिवार को पूरा-पूरा समय दे रही हैं. अमृता का जिक्र छिड़ते ही कई लोगों के मन में एक ही सवाल बार-बार आता है कि आखिर उन्होंने इतनी जल्दी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा क्यों कह दिया? इस बात का खुलासा अमृता ने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर भी किया था कि इन सबके पीछे उनकी कुछ शर्तें थी जिनके चलते वह देखते ही देखते इंडस्ट्री से दूर हो गईं आखिरी बार वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ठाकरे में नजर आई थीं.

‘आदिपुरुष’ एक्शन ट्रेलर लॉन्च, सिर चढ़कर बोल रही प्रभास की दीवानगी, लोगों से खचाखच भरा दिखा स्टेडियम

1 लाख 50 हजार रुपए में की थी शादी
अमृता राव और आरजे अनमोल ने 15 मई 2014 को शादी की थी. दोनों ने 9 साल पहले पुणे के कटराज स्थित एक इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. ये शादी इतनी सिंपल थी कि एक्ट्रेस होते हुए भी उन्होंने बेहरद सस्ती ड्रेस पहनी थी. उनकी शादी में 1 लाख 50 हजार रुपए खर्च हुए थे. इस खर्च में शादी के कपड़े, शादी का वेन्यू, ट्रैवल और अन्य खर्चे शामिल थे.

बहन की दी हुई धोती पहन दुल्हा बने थे अनमोल
अमृता से फिल्मों से दूर रहते हुए अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. अपने इसी चैनल पर अमृता ने अपनी सीक्रेट वेडिंग का दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि अपनी शादी में उन्होंने कोई डिजाइनर लहंगा नहीं पहना था ना ही अनमोल ने कोई खास खरीददारी की थी. उन्होंने बताया कि मुबंई के दादर की एक दुकान से लाल रंग की साड़ी खरीदी थी. अपना मेकअप भी उन्होंने खुद ही किया था आरजे अनमोल तो और भी दो कदम आगे निकले. अनमोल की बहन ने केरल से लाई हुई धोती अपने भाई को गिफ्ट की थी, जिसे उन्होंने संभाल कर रखा था और करीब ढाई हजार रुपए की कीमत वाला फैब इंडिया से पीले रंग का कुर्ता खरीदा था’.

बता दें कि शादी की खबर मीडिया में लीक ना हो इसलिए कपल ने पुणे के इस्कॉन टेंपल में शादी की थी. वैसे इस सिंपल सी शादी से अमृता की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया था. रियल लाइफ ही नहीं रील लाइफ में अमृता ने शाहिद संग फिल्म विवाह में सिंपल लड़की का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था.

Tags: Amrita rao, Entertainment news.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें