नाले में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखिलेश सोनकर/चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में एक नाले की पुलिया में क्षत-विक्षत हालत में पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, ये पूरा मामला मानिकपुर कोतवाली क्षेत्र के जरेडा नाला के पास का है. जहां नाले में बनी पुलिया के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ था, जिसकी गंद आने पर जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो एक क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा हुआ था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद देर रात सूचना पाकर मौके पर पहुंची.

मानिकपुर थाने की पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद पुलिया के नीचे से बाहर निकाल लिया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के साथ ही साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

शव 2-3 महीने पुराना!
वहीं सूचना के बाद मऊ सर्किल के क्षेत्राधिकारी राज कमल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. निरीक्षण के बाद बताया कि शव 2 से 3 महीने पुराना लग रहा है. उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. शरीर कंकाल में बदल गया है. जांच की जा रही है, जल्द ही शव की शिनाख्त कर उसके मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.

तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
आगे बताया कि अज्ञात पुरुष के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखाया जाएगा और डॉक्टरों के पैनल से तीन दिन बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. शव की शिनाख्त के लिए आस पास के थानों को सूचित किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि कहीं गुमशुदगी दर्ज है या नहीं. उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Chitrakoot News, Crime News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें