कुख्यात नक्सली तारकेश्वर गिरफ्तार, पूछताछ में उगले संगठन से जुड़े कई राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नील कमल/पलामू. पलामू पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीएसपीसी नक्सली कमांडर मंटू उर्फ तारकेश्वर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे दबोचा है. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.  पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के तुरकुनर जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में वह शामिल था.

पुलिस की गोली से वह बार-बार बच गया था. इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता के रूप में देख रही है. एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार तारकेश्वर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छतरपुर थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गई है.

पूछताछ में उगले कई राज
तारकेश्वर छतरपुर थाना क्षेत्र के मुंगेली गांव का रहने वाला है. लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय है. हाल के दिनों में टीएसपीसी का कमांडर के रूप में काम कर रहा था. पलामू पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली कि छतरपुर इलाके में वह पहुंचा है. इसी सूचना के आधार पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार की टीम ने छापेमारी उसे दबोच लिया. पुलिसिया पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 23:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें