टीम इंडिया के खिलाफ साजिश, WTC Final में पिच के साथ खतरनाक खेल! क्यूरेट ने मैच से पहले किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का इंतजार हर किसी बड़ी बेसब्री से है. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है. पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ रिजर्व डे में भारत को हार मिली थी. विराट कोहली कप्तानी में हारी टीम अब रोहित शर्मा के नेतृत्व में आईसीसी ट्रॉफी जीतने पहुंची है. इंग्लैंड में 7 से 11 जून के बीच मुकाबला खेला जाना है, जिससे पहले पिच रिपोर्ट ने सबकी नींच उड़ा दी है.

रोहित शर्मा पहली बार भारतीय टीम के लिए किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में कप्तानी करने उतरेंगे. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया से सबका उम्मीदें हैं. कप्तान रोहित के साथ ही कोच राहुल द्रविड़ का भी यह बड़ा इम्तिहान होने वाला है. इन दोनों के पास यहां आलोचकों को जवाब देने का अच्छा मौका है. एशिया कप, आईसीसी टी20 विश्व कप के अलावा भी कई मौकों पर टीम को निराशा मिल चुकी है. उछाल भरी पिच पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाजों के खिलाफ खेलना होगा. भारतीय बल्लेबाजों को इससे पहले भी मुश्किलों को सामना करना पड़ चुका है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में कई खिलाड़ी घायल हुए थे.

ओवल के मुख्य क्यूरेटर ली फोर्टिस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए पिच उछाल भरी होगी. ओवल की पिच पारंपरिक रूप से उछाल भरी होती है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है लेकिन इस बार इसके व्यवहार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल पहला टेस्ट मैच होगा जो कि जून में यहां खेला जाएगा.

मैच से 1 दिन पहले शाम तक पिच पर घास दिख रही थी लेकिन खेल शुरू होने से पहले इसे काटा जा सकता है. बादल छाए रहने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिल सकता है जबकि भारतीय टीम चाहेगी कि धूप खिली रहे. फोर्टिस ने रविचंद्रन अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा,‘‘ यह ओवल की अच्छी पिच होगी. एक चीज है कि इसमें उछाल होगी. पिच उछाल भरी होगी. उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी.’’

Tags: India vs Australia, R ashwin, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें