Delhi mumbai expressway traffic rules bike not allowed Rs 5000 fine for taking two wheeler on expressway – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धीमी गति के वाहन एक्‍सप्रेसवे पर ले जाना मना हैं.
ओवरस्‍पीडिंग रोकने को ई-चालान लागू है.
कार की स्‍पीड लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटा है.

नई दिल्‍ली. देश के सबसे लंबे दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर दौसा तक अब वाहन दौड़ने लगे हैं. वाहन चालकों को यह एक्‍सप्रेसवे खूब भा रहा है. बिना ब्रेकर वाले इस एक्‍सप्रेसवे पर कार की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. लेकिन, इस पर मोटरसाइकिल और स्‍कूटर जैसे धीमी गति के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है. अगर कोई बाइक के साथ इस एक्‍सप्रेसवे पर पकड़ा जाएगा तो उसे चालान के रूप में पांच हजार रुपये देने होंगे.

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर ओवस्‍पीडिंग की वजह से एक्‍सीडेंट भी हो रहे है. हाल ही में बहुत तेज गति से चल रही एक कार एक्‍सप्रेसवे पर पलट गई. दुर्घटना में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों के बेतहाशा वाहनों को दौड़ाने पर अंकुश लगाने के लिए अब जल्‍द ही एक्‍सप्रेसवे पर ई-चालान सिस्‍टम लगा दिया जाएगा. इससे गति सीमा का उल्‍लंघन करने वाले वाहनों को ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा.

ये भी पढ़ें-  4 से 8 लेन तक, मुंबई-पुणे से नागपुर तक, महाराष्ट्र में बन रहे 15 बड़े एक्सप्रेसवे, जानिए रूट डिटेल

बीच में रोकी गाड़ी तो भी चालान
दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है. लेकिन, इस एक्‍सप्रेस-वे पर आप बिना वजह गाड़ी रोक नहीं सकते. अचानक गाड़ी रोकने पर चालान कटेगा. गाड़ी को केवल रेस्ट एरिया में ही रोकने की परमिशन है. कुछ-कुछ दूरी पर रेस्‍ट एरिया बनाए गए हैं. केवल तकनीकी खामी होने पर ही एक्‍सप्रेसवे पर आप बिना रेस्‍ट एरिया के गाड़ी रोक सकते हैं.

हादसे रोकने के पूरे इंतजाम
दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर दुर्घटना न हो, इसके लिए कई इंतजाम किए गए हैं. दिल्‍ली से लेकर वडोदरा तक इस पूरे हाईवे पर कहीं भी ब्रेकर नहीं है. हाईवे-वे को काफी ऊंचा बनाया गया है. हाईवे के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है ताकि आवारा जानवर सड़क पर न आ जाएं. जमर्न तकनीक से बनी इस सड़क पर 120 किलोमीटर की स्‍पीड से गाड़ी दौड़ाने पर भी झटका महसूस नहीं होता है. इसके साथ ही धीमी गति से चलने वाले वाहन जैसे ऑटो रिक्‍शा, बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़ा और बैलगाड़ी नहीं चल सकेंगी.

आधा कर देगा दिल्‍ली-मुंबई का ट्रेवल टाइम
देश के इस सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे के पूरा बनने के बाद दिल्‍ली से मुंबई के बीच कार से 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. अभी इस सफर को तय करने में 24 घंटे लगते हैं. इस एक्‍सप्रेसवे के बनने से देश के कई अन्‍य प्रमुख शहरों में आने-जाने में कम समय लगेगा.

Tags: Business news in hindi, Expressway New Proposal, Traffic fines, Traffic rules

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें