Bokaro Crime News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मृत्युंजय कुमार/बोकारो. बोकारो में खून के रिश्ते के कत्ल का मामला सामने आया है. एक युवक ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने चचेरे भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. दो दिन पहले से दोनों में कहासुनी हो रही थी. वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

मामला बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव का है. जहां देवशरण महतो को शक था कि उसके चचेरे भाई उपेंद्र (40) का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. इस संबंध में गांव में एक बार पंचायत भी हुई थी. दो दिनों से दोनों में इसे लेकर कहासुनी हो रही थी. बीती रात उपेंद्र घर की छत पर सो रहा था. आरोप है कि उसी दौरान देवशरण वहां पहुंचा और धारदार हथियार से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पत्नी ने किया था पीछा
मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि पति रात में छत पर सोए थे. वह सुबह करीब 3 बजे उनको जगाने गई तो देवशरण को छत पर से भागते देखा. उसने उसका पीछा किया, लेकिन झाड़ियों में उलझ कर वह गिर पड़ी और देवशरण गांव के चौकीदार के घर की ओर भाग गया. इधर उपेंद्र अपने बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा था. उसकी मौत हो चुकी थी.

जल्द होगा खुलासा
पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि ओरदाना गांव में उपेंद्र महतो की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. चचेरे भाई देवशरण महतो पर कत्ल का आरोप है. वह फिलहाल फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 20:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें