Mumbai Drug Nexus: दाऊद इब्राहिम से जुड़े हैं आरोपी अली असगर शिराजी के तार? NIA कर सकती है जांच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यशा कोटक
मुंबई. अंडर वर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और छोटा शकील के करीबी अली असगर शिराजी की गिरफ्तारी के बाद इस बात की संभावना है कि उसे राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी NIA हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी. इस बारे में सूत्रों ने बताया है कि शिराज़ी को 22 मई को दुबई भागने की कोशिश करते हुए हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था. उसे 8 करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी मामले में आरोपी बनाया गया था. अब उससे पूछताछ होनी है. इस केस की जांच एनआईए के हवाले की जा सकती है, हालांकि मुंबई पुलिस और एनआईए ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

क्या राष्ट्रीय जांच एजेंसी वांटेड अपराधी कैलाश राजपूत के करीबी सहयोगी अली असगर शिराजी से पूछताछ करेगी? क्‍या उसे मोस्‍ट वांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से उसके कथित संबंधों और मुंबई में ड्रग नेक्सस की जांच के लिए हिरासत में लेगी? इन सवालों पर मामले की जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ड्रग लिंक को देखते हुए इसकी पूरी संभावना है. मुंबई पुलिस ने सोमवार को अपने रिमांड आवेदन में कहा कि शिराजी के दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से संबंध थे.

ड्रग्‍स तस्‍करी का मुख्‍य आरोपी है शिराजी
शिराज़ी को 22 मई को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था, जब वह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था. उसे कूरियर सेवा का उपयोग करके ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (यूके) को 8 करोड़ रुपए के केटामाइन और वियाग्रा की तस्करी से संबंधित मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था. उसके बॉस और अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर कैलाश राजपूत ने शिराज़ी के माध्यम से ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित दवाओं का निर्यात किया था.

ड्रग्‍स से कमाया धन का कैसे और कहां इस्‍तेमाल किया
कैलाश राजपूत डी-गैंग के इशारे पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट चलाता था जबकि शिराजी मुंबई से तस्‍करी का काम करता था. उसे भी वांटेड लिस्‍ट में डाल दिया गया था. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं थी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) भी शिराजी के निवेश की जांच कर रहा है. शिराजी ने ड्रग्‍स से कमाई गई दौलत का कहां और कैसे उपयोग किया है? क्‍या इसका इस्‍तेमाल अपने ही ड्रग्‍स कारोबार में किया या फिर उसका आतंक से भी कोई कनेक्‍शन है?

मुंबई से 15 किलो केटामाइन और वियाग्रा की 23,000 गोलियां हुई थी जब्त
गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की एईसी ने मार्च में अंधेरी पूर्व में एक कूरियर कार्यालय के परिसर पर छापा मारा और 15 किलो केटामाइन और वियाग्रा की 23,000 गोलियां जब्त कीं थीं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिराजी तीन कूरियर कंपनियों- इंटरनेशनल एक्सप्रेस, वन लॉजिस्टिक्स और पैन फ्रेंट के जरिए केटामाइन और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी करता था.

शिराजी को न्‍यायिक हिरासत में भेजा, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
रिमांड आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि चैट जैसे तकनीकी डेटा को हटा दिया गया है, जिसकी वे जांच करने का प्रयास कर रहे थे. शिराजी को सोमवार को किला अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उसका प्रतिनिधित्व अधिवक्ता तारक सैय्यद के सहयोगी अबरार शेख ने किया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में अब तक करीब 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Tags: Dawood ibrahim, Mumbai drugs case, ​​NIA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें