Kanpur University: 26 जून से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, इस बार यह होगा खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. सेमेस्टर एग्जाम को लेकर इस बार कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा खास तैयारियां की गई हैं. कानपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 26 जून से शुरू होंगी. विवि से जुड़े 700 कॉलेज की परीक्षा कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस बार सेमेस्टर एग्जाम की परीक्षाएं डेढ़ घंटे की होंगी, जबकि प्रश्नों की बात की जाए तो सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत इस बार सेमेस्टर एग्जाम कराए जा रहे हैं, जिसके तहत परीक्षाओं के समय को कम कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रश्नों को बहुविकल्पीय किया गया है.

बता दें कि कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध 7 जिलों के लगभग 700 से अधिक महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं 26 जून से सेमेस्टर की परीक्षाएं देंगे. परीक्षा केंद्रों से लेकर परीक्षा की तिथियों तक सारा शेड्यूल विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है. यह परीक्षाएं 1 महीने तक चलेंगी.

जानिए कब आएगा रिजल्ट
परिणाम की बात की जाए तो रिजल्ट भी 1 महीने के अंदर जारी करने की तैयारी विश्वविद्यालय की है. छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुधांशु पांड्या ने बताया कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर एग्जाम 26 जून से शुरू हो रहे हैं. इस बार सेमेस्टर एग्जाम डेढ़ घंटे के होंगे और बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र में पूछे जाएंगे. परीक्षा 26 जून से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी. एक माह के अंदर अगस्त महीने में सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की भी तैयारी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 19:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें