सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, भरवारी में ट्रेन रुकते ही खिड़की-दरवाजों से कूदे यात्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी (उत्तर प्रदेश). सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 12987 की द्वितीय श्रेणी की एक बोगी में मंगलवार को शार्ट सर्किट के चलते आग लगने के कारण ट्रेन को कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर करीब 48 मिनट तक रोकना पड़ा. हालांकि रेल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया था. भारतीय रेल के सूत्रों के अनुसार, भरवारी रेलवे स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार अपरान्ह 1:22 बजे सियालदह से अजमेर जा रही 12987 अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को अचानक रोकना पड़ा.

उन्होंने बताया कि ट्रेन के पीछे तरफ के सेकंड क्लास के तीसरे डिब्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिसे देखते हुए यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी और खिड़कियों/दरवाजे से बाहर कूद गए. भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएन यादव ने बताया कि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को सेकंड क्लास की एक बोगी में आग लगने के कारण भरवारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया था.

आधे घंटे में पाया आग पर काबू, 48 मिनट बाद ट्रेन रवाना
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना पाकर रेल कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया और ट्रेन 48 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गई. यादव ने कहा कि घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

Tags: Indian Railways, Kaushambi news, Train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें