अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में आई खराबी, रूस में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 216 यात्री थे सवार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्‍ली. एयर इंडिया की फ्लाइट के रूस में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि दिल्‍ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के AI173 विमान की रूस के मगदन में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. इंजन में तकनीकी खबरी के बाद यह निर्णय लेना पड़ा. इस फ्लाइट में कुल 216 यात्री सवार थे. साथ ही 16 क्रू मेंबर भी फ्लाइट का हिस्‍सा थे. एयर इंडिया की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया, “सभी यात्रियों को ग्राउंड पर सपोर्ट दिया जा रहा है. उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द अपने गंतव्‍यों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्‍यवस्‍था दी जाएगी. एयरक्राफ्ट इस वक्‍त अनिवार्य जांच से गुजर रहा है. यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हम खेद प्रकरण करते हैं.”

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें