बृजभूषण सिंह के खिलाफ केस वापस लेने की खबर को नाबालिग पहलवान के पिता ने बताया बिल्कुल गलत, कहा- अंत तक लड़ूंगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन शोषण के मामले में मंगलवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि सात पीड़ितों में से एकमात्र नागालिग पहलवान की तरफ से अपनी शिकायत वापस ले ली गई है. हालांकि अन्‍य मीडिया रिपोर्ट में नागालिग के पिता के बयान का हवाला देते हुए इन रिपोर्ट का खंडन भी किया गया है.

इंडियन एक्‍सप्रेस अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि 17 वर्षीय पीड़िता ने मजिस्‍ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत ताजा बयान दर्ज कराया है. इस बयान का मतलब है कि अब कोर्ट को इस बात का निर्णय लेना है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्ज को आगे बढ़ाते हुए ट्रायल चलाया जाना चाहिए या नहीं. नाबालिग के पिता ने एक्‍सप्रेस के सवालों का जवाब नहीं दिया. द प्रिंट न्‍यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान नागालिग पहलवान के पिता ने कहा, “आरोप वापस लेने की न्‍यूज पूरी तरह से फर्जी है. हमनें शिकायत वापस नहीं ली है. जी हां, हमनें लड़ने का निर्णय लिया है लेकिन कबतक मैं ऐसे ही लड़ता रहूंगा. इस अनुभव ने हमें सुखा दिया है.”

पेश मामले में दिल्‍ली पुलिस की तरफ से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पहला मामला नागालिग पहलवान की शिकायत पर पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत दर्ज किया गया है. दूसरा मुकदमा महिलाओं की अस्मिता को तार-तार करने से जुड़ा है.

बीते सप्‍ताह ओलंपिक पदक जीतने वाली साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गए थे. वो अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने गए थे. हालांकि रास्‍ते में ही उन्‍हें किसान नेताओं ने रोक दिया था. जिसके बाद सभी पहलवान वापस अपने घर लौट गए थे. इसी बीच जानकारी मिली कि पहलवान गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले हैं. उन्‍हें न्‍याय मिलने क अश्‍वासन दिया गया. पहलवानों का कहना है कि न्‍याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी.

Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Wfi, Wrestling Federation of India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें