Fast Food: भोपाल में यहां मिलता है…सबसे सस्ता पिज्जा और बर्गर, टेस्ट भी लाजवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विनय अग्निहोत्री/भोपाल: शहर में इटैलियन फास्ट फूड पिज्जा को लेकर लोगों की दीवानगी आजकल खूब देखने को मिल रही है. हर जगह बड़े-बड़े आउटलेट्स के साथ-साथ छोटे-छोटे पिज्जा स्टॉल्स भी खुल चुके हैं. अमूमन पिज्जा 100 रुपये से ज्यादा में मिलता है, लेकिन भोपाल के गौतम नगर में एक ऐसी दुकान है, जहां पर टेस्टी पिज्जा मात्र 49 रुपये में मिल रहा है.

भोपाल में वेज फूड पिज्जा शॉप ने एक अनोखा तरीका अपनाया है. शॉप के ओनर अरविंद खरे ने बताया कि मैंने बीपीओ सेक्टर और फूड इंडस्ट्री में जॉब की है. मैंने वहां से एक्सपीरियंस लिया, फिर मेरे दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न मैं इस एक्सपीरियंस को अपने पर्सनल बिजनेस में बदल दूं, ताकि मध्यमवर्गीय या गरीब परिवार के लोग और स्टूडेंट्स पिज्जा बर्गर का स्वाद चख सकें.

नहीं करते केमिकल का इस्तेमाल
आगे बताया, अगर आप देखेंगे तो मार्केट में पिज्जा और बर्गर की कीमतें मिडिल क्लास लोगों के लिए थोड़ा ज्यादा हैं. मैं इस वेज शॉप में मात्र 49 रुपये में पिज्जा और 30 रुपये में बर्गर देता हूं. बर्गर और पिज्जा बनाने में जो भी रॉ मैटेरियल हम इस्तेमाल करते हैं, वह सब स्टैंडर्ड क्वालिटी के प्रोडक्ट होते हैं. हम अपने प्रोडक्ट में कोई भी केमिकल का यूज नहीं करते., जिससे हमारे ग्राहकों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें