इंटरनेशनल ओलंपियाड के लिए कोटा के 29 स्टूडेंट्स का चयन, करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 शक्ति सिंह/ कोटा.एज्युकेशन सिटी कोटा के कोचिंग के स्टूडेंट्स इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत का मान बढ़ा रहे हैं. कोटा कोचिंग के 29 स्टूडेंट्स अलग अलग ओलंपियाड में इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए हैं. एलन करियर इंस्टिट्यूट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंकज बिड़ला ने बताया की छह प्रमुख इंटरनेशनल ओलंपियाड के ओरियंटेशन कम सिलेक्शन कैंप के रिजल्ट जारी किये गए. अलग-अलग ओलंपियाड में अलग-अलग संख्या में भारतीय टीम घोषित की गई. कुल 29 स्टूडेंट्स छह ओलंपियाड में इंटरनेट इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

आपके शहर से (कोटा)

बिरला ने बताया कि इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में 5 में से 3, इंटरनेशनल केमेस्ट्री ओलंपियाड में 4 में से 4, इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड में 5 में से 4, इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 6 में से 1, इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड जूनियर में 3 में से 3, इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में 6 में से 4 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट से रहे.

इन ओलंपियाड में 50 से लेकर 90 देशों तक के स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. स्टूडेंट्स के अकेडमिक लेवल को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से परखा जाता है. उसके बाद मेडल्स दिए जाते हैं. स्टूडेंट्स ने कहा कि ओलम्पियाड में 4 से 6 लेवल होते हैं, हर लेवल में श्रेष्ठता सिद्ध करनी होती है. फाइनल राउंड विदेश में होते हैं और लिखित परीक्षा के अलावा भी कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं. ऐसे में तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है. एलन में ओलम्पियाड की बेहतर तैयारी के चलते ही अच्छे रिजल्ट्स आते हैं. यहां ओलंपियाड के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज मौजूद हैं, जो इंटरनेशनल ओलंपियाड की तैयारी करवाते हैं.

Tags: Hindi news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें