दुकान में घुसते ही व्यवसायी पर तानी पिस्टल, 10 मिनट में लाखों की ज्वेलरी लूटी फिर फायरिंग करते भागे लुटेरे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना जिला मुख्यालय के सत्येंद्र नगर मुहल्ला की है जहां स्टेट बैंक शाखा के सामने एक जेवर दुकान से मंगलवार की दोपहर नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपए मूल्य के जेवर लूट लिये और आराम से चलते बने. एक पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी सत्येंद्र नगर स्थित माँ दुर्गा ज्वेलर्स नामक दुकान में घुसे और लूटपाट करने लगे.

ज्वेलर्स मालिक ने जब इसका विरोध किया तो पिस्टल के बट्ट से सिर पर वार कर उसे जख्मी कर दिया. जख्मी स्थिति में भी दुकानदार ने अपराधियों से हाथापाई कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तभी अपराधियों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग से ज्वेलरी दुकानदार डर गया जिसके बाद अन्य अपराधियों ने उसका मुंह बांध दिया और कोने में पड़ा रहने को कहा. 10 मिनट के अंदर ही दुकान में रखे लगभग 14 लाख का ज्वेलरी लूट लिया.

दुकान में रहे ज्वेलर्स मालिक विकास के छोटे भाई नीतीश ने भी इसका विरोध किया लेकिन अपराधियों ने उसकी पिटाई कर दी, इतना ही नहीं जब लूट की घटना को अंजाम दे कर सभी भाग रहे थे तो इन लोगों ने पीछा किया लेकिन दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए अपराधी नेशनल हाईवे के रास्ते भाग खड़े हुए. बाद में पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस जांच में जुटी.

एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की शिनाख्त की जा सके और उनकी धर पकड़ की जा सके. दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

Tags: Bihar News, Crime News, Loot

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें