सियालदह से अजमेर जा रही ट्रेन में लगी आग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कौशांबी जिले में सियालदह से अजमेर जा रही ट्रेन की जनरल बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप जैसी स्थिति रही। हालांकि आग बहुत ही मामूली रूप से लगी थी, जिस पर कर्मचारियों द्वारा तुरंत काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गयी।

VO– घटना भरवारी रेलवे स्टेशन की है। जहां पर 12987 एक्सप्रेस ट्रेन सियालदह से अजमेर जा रही थी। जनरल बोगी के डिब्बे में ऊपर वाली बर्थ के पास से अचानक धुंए का गुबार निकलने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बोगी में सवार यात्री सहम गए। जैसे ही ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची। यात्रियों ने बोगी मैं लगे स्टॉपर चैन को खींचकर ट्रेन को रुकवा लिया। ट्रेन के भरवारी स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति रही। आग लगने की सूचना गार्ड और ड्राइवर को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जनरल बोगी में पहुंचकर बोगी में लगे फायर गैस से आग पर काबू पाया। आग लगने का सही कारण नहीं पता चल सका । हालांकि आग बहुत मामूली रूप से लगी थी। इसके कारण ट्रेन को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। ट्रेन भरवारी स्टेशन पर लगभग 40 मिनट तक रुकी रही। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गयी। इस घटना के बाबत भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर से जानकारी चाही, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें