पीलीभीत ब्लॉक में बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू होगा करियर कोचिंग सेंटर, ऐसे करेंगे मदद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजित अवस्थी/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं जिन्हें रोजगार की तलाश है. ऐसे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर करियर कोचिंग सेंटर शुरू होने जा रहे हैं. जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह सेंटर शुरू किये जाएंगे.

दरअसल, अभी तक प्रमुख रूप से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. लेकिन कई बार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में तमाम कठिनाई होती है. इन्हीं सब से निपटने के लिए सरकार के निर्देशों पर जिला सेवायजन कार्यालय करियर कोचिंग सेंटर शुरू करने जा रहा है. यह सेंटर ब्लॉक स्तर पर संचालित किए जाएंगे. इसके तहत एक पेशेवर टीम को भी हायर किया गया है.

यह टीम बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता व रुचि के आधार पर उन्हें रोजगार विकल्पों की जानकारी देगी. वहीं, कंपनी व युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ेगी. साथ ही, इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए भी युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों में यह सेंटर जमीनी स्तर पर कार्यरत हो जाएंगे.

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी

जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिले भर में ब्लॉक स्तर पर करियर कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे. इसके लिए पेशेवर टीम तैयार कर ली गई है. जल्द ही कैंप के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी. अगले सप्ताह से इसके शुरू होने की संभावना है.

Tags: Coaching class, Education news, Pilibhit news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें