Iran new hypersonic missile: ईरान (Iran) ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ध्वनि की गति से 15 गुना अधिक गति से चलने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल (Hypersonic Missile) बनाई है. यह घोषणा ऐसे वक्त हुई है, जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ उसका तनाव पहले ही बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि मिसाइल का नाम फारसी में ‘फतह’ (Fattah) रखा गया है. इसकी मार करने की सीमा 1,400 किलोमीटर (870 मील) तक है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि ये हाइपरसोनिक मिसाइल किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर गुजर सकती है. हालांकि इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया गया.
01

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के समक्ष रिवोल्यूशनरी गार्ड ने हाइपरसोनिक मिसाइल को पेश किया. टीवी प्रसारण में ये मिसाइल के एक मॉडल के रूप में दिखाई दे रही थी. इस्लामिक गणराज्य ईरान के एक हार्ड-लाइनर अर्धसैनिक संगठन रिवोल्यूशनरी गार्ड के पास पहले से ही बैलिस्टिक मिसाइलों का एक विशाल जखीरा है.
02

तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बढ़े हुए तनाव के बीच ईरान ने दावा किया कि उसकी नई हाइपरसोनिक मिसाइल कॉन्करर किसी भी मिसाइल डिफेंस सिस्टम में घुस कर मार कर सकती है.
03

पिछले साल नवंबर में, रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल अमीर अली हाजीजादेह ने दावा किया था कि ईरान ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल बना ली है. मगर उस समय उन्होंने इसके लिए कोई सबूत पेश नहीं किया था.
04

ईरान का हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा देश की नैतिकता पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद सितंबर में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान आया था.
05

हाइपरसोनिक मिसाइल 5 मैक या ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक रफ्तार से उड़ान भरते हैं. अपनी रफ्तार और गतिशीलता के कारण ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए गंभीर चुनौती पेश कर सकते हैं.








