यहां प्यार में धोखा खाए लोगों को सिर्फ 2 रुपये में मिलता है पान, लव बर्ड्स को देनी पड़ती है पेनाल्‍टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिलाष मिश्रा/ इंदौर. आज तक आपने बेवफा चायवाला और बेवफा समोसा वाले का नाम सुना होगा. क्या कभी आपने बेवफा पान वाले का नाम सुना है. यह बेवफा पान वाला इंदौर में है, जो कि प्यार में धोखा खाए लोगों को मात्र 2 रुपये में स्वादिष्ट पान खिलाता है. वहीं पान प्रेमी जोड़ों को एक पान की कीमत 20 रुपये देनी पड़ती है.

दुकान का नाम भी बेवफा पान वाला है. जबकि इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है. इस दुकान के संचालक रोहित ने बताया कि मेरा एक खास दोस्त रमेश है, जिसने प्यार में धोखा खाया है. यह कोई बनावटी कहानी नहीं है. मैंने खुद उस समय उसे संभाला था. हम दोनों ने पार्टनरशिप में यह दुकान शुरू की थी. मैंने भी प्यार के चक्कर में अपने दोस्त की वो हालत देखी थी, इसलिए हमने अपनी दुकान का नाम बेवफा पान वाला रख लिया. अब अकेले मैं ही इस दुकान को चलाता हूं. साथ ही कहा कि प्यार करने और दो रुपये का पान खिलाने के लिए बड़ा दिल चाहिए होता है.

प्‍यार में धोखा खाने वालों को राहत, तो कपल्‍स को पेनाल्‍टी
दुकान के संचालक रोहित ने बताया कि हम उस लड़की और हर बेवफा के नाम पर प्यार में धोखा खाए हुए लोगों को 2 रुपये का पान खिलाते हैं. धीरे-धीरे यह नाम चल भी पड़ा है. दरअसल आज यूनीक नाम का ट्रेंड भी चल रहा है. वैसे हमारी दुकान के स्पेशल मीठे पान का रेट 20 रुपये है, लेकिन प्यार में धोखा खाए हुए लोगों 18 रुपये का डिसकाउंट देते हैं. बड़ी संख्या में लोग हमारी दुकान में आकर पान खाते हैं. लोगों को हमारी दुकान के नाम के साथ साथ ही हमारी दुकान का पान भी जरूर पसंद आता है. पान तो सब बनाते हैं पर सबका सबका स्वाद अलग होता है. अगर आपने भी प्यार में धोखा खाया है तो बेहिचक इस दुकान पर जाकर आप अपनी कहानी सुना सकते हैं. साथ ही 2 रुपये में पान का लुफ्त भी उठा सकते हैं. हालांकि प्रेमी जोड़ों से 20 रुपये लिए जाते हैं, जिसे लोग पेनाल्‍टी का नाम भी देते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 15:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें