मुरादाबाद में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक,लोगों में दहशत का माहौल, हजारों लोगों को बनाया अपना शिकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. जिले में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में है. खासतौर से कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अप्रैल व मई माह में 2182 लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं. रोजाना 45 से ज्यादा लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं. कई जगह बंदर और बिल्लियां भी लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं.

जिला अस्पताल के एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने वालों की संख्या अप्रैल व महीने में 2182 दर्ज की गई. इनमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं. जिन्होंने कुत्ते के काटने पर पहली डोज लगवाई है. इसके अलावा बंदरों और बिल्लियों के हमले में भी लोग घायल हुए हैं. एआरवी सेंटर के डाटा के अनुसार अप्रैल व मई दोनों माह में बंदरों ने 269 व बिल्लियों ने 125 लोगों को काटा है.

डर की वजह से बढ़ रहा वैक्सीन की खपत
जिला अस्पताल पहुंच रहे 30 से 40 फीसदी लोग ऐसे आ रहे हैं. जिन्हें कुत्ते, बिल्ली या फिर बंदर के पंजे आदि से खरोंच लगी है. कई लोग बेवजह डर कर वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं. जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट निश्चल भटनागर इस मौसम में अमूमन इतने मामले कुत्ते के काटने के नहीं आते थे. जो भी पीड़ित आ रहे हैं. उन्हें जांच के बाद एआरवी लगाई जा रही है. हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है. आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण भी यहीं पर आ रहे हैं.

कुत्ते के काटने पर इन बातों का रखें ध्यान
कुत्ते के काटने के तुरंत बाद घाव को साबुन से अच्छी तरह ससफ़ करना चहाइए
24 घंटे के अंदर टिटनेस का टीका अवश्य लगवाएं.
72 घंटे के भीतर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं.

Tags: Moradabad News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें