NIRF Ranking 2023: देश के टॉप 100 कॉलेजों की लिस्ट जारी, देखिए बिहार का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानंद/पटना. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल यूनिवर्सिटी की रैंकिंग लिस्ट जारी की जाती है. साल 2023 की ये लिस्ट जारी कर दी गई है. कुल 11 कैटेगरी के लिए NIRF की रैंकिंग जारी की गई है, जो ओवरऑल सहित यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, आर्किटेक्चर, लॉ, डेंटल और रिसर्च एंड इनोवेशन है.

NIRF 2023 रैंकिंग में बिहार की एक भी यूनिवर्सिटी टॉप-100 की लिस्ट में शामिल नहीं है. NIRF की ओवरऑल श्रेणी में IIT पटना को 66वां स्थान मिला है, तो वहीं, मेडिकल की कैटेगरी में AIIMS पटना को 27वां स्थान मिला है. आपको बता दें कि बिहार में पटना, मगध, पाटलिपुत्र सहित कुल 15 विश्वविद्यालय हैं.

इन कॉलेजों को मिली ये रैंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी NIRF की रैंकिंग में IIT पटना इस बार ओवरऑल रैंकिंग में 66वें स्थान पर मौजूद है. पिछले साल यह 59वें स्थान पर था. वहीं इंजीनियरिंग की कैटेगरी में IIT पटना का रैंक 41वां है, जो पिछले साल 33वें स्थान पर था. इंजीनियरिंग श्रेणी में एनआईटी पटना भी टॉप-100 में जगह बनाने में कामयाब रहा है. NIT पटना को 56वां स्थान मिला है . पिछले साल इंजीनियरिंग श्रेणी में 63वां रैंक मिला था. वहीं आर्किटेक्ट की कैटेगरी में NIT पटना को 19वां स्थान मिला है.

आपके शहर से (पटना)

मैनेजमेंट कैटेगरी में रैंकिंग
मैनेजमेंट कैटेगरी की बात करें तो IIM बोधगया अंडर 100 में जगह बनाने में कामयाब रहा है. 51.28 अंक के साथ IIM बोधगया 53वें स्थान पर रहा है. वहीं बात करें अन्य रैंकिग की तो फार्मेसी की कैटेगरी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्माश्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हाजीपुर को 44वां स्थान मिला है. वहीं एग्रीकल्चर की श्रेणी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, समस्तीपुर को 33वां रैंक मिला है. मेडिकल में एम्स पटना को 27वां स्थान मिला है.

क्या होती है NIRF रैंकिंग
NIRF का मतलब नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क है. हर साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से यह रैंकिंग जारी की जाती है. इस लिस्ट में भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों, कॉलेजों की लिस्ट जारी की जाती है. यह लिस्ट अलग-अलग कैटेगरी और सब्जेक्ट्स के आधार पर भी विभाजित होती है, जैसे- इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट आदि. NIRF रैंकिंग की शुरुआत 2015 में हुई थी. इस साल NIRF का 8वां संस्करण है. इस रैंकिग से छात्रों को यह मालूम चल पाता है कि किसी कॉलेज या युनिवर्सिटी की रैंकिग कैसी है. दाखिला लेने में यह लिस्ट कारगर साबित होती है.

Tags: Bihar News, Educatin, Ranking

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें