Odisha Train Accident: सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंची बालासोर, ग्राउंड जीरो का किया मुआयना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालासोर. बालासोर ट्रेन त्रासदी की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यों एक टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना किया. फिलहाल सीबीआई ने इस सिलसिले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. सूत्रों के मुताबिक टीम सोमवार रात ओडिशा के बालासोर पहुंची. सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने अभी तक इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया है और वे फिलहाल घटना स्थल की जांच कर रहे हैं.

रेलवे बोर्ड ने रविवार को ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा था, ‘जिस तरह से यह हादसा हुआ, हालात को देखते हुए और प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड इसकी जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर रहा है.’

Tags: CBI, Indian Railways, Odisha, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें