NIRF Ranking 2023: ये हैं यूपी के टॉप विश्वविद्यालय, एडमिशन लेने से पहले देख लें रैंकिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NIRF Ranking 2023 UP Top University: अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आपको यह रैंकिंग ज़रूर देखनी चाहिए. गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 जारी की है. जिसमें ओवरऑल से लेकर विभिन्न कैटेगरी में विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों को रैंकिंग दी गई है. ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास को हमारे देश का सबसे अच्छा संस्थान माना गया है.

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों की, तो टॉप 10 विश्वविद्यालय में 2 संस्थानों ने जगह बनाई है. टॉप 10 विश्वविद्यालयों की सूची में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को 5वां एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को 9वां स्थान दिया गया है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

टॉप 100 में 7 विश्वविद्यालय
वहीं विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में टॉप 100 में उत्तर प्रदेश के 7 विश्वविद्यालय शामिल हैं. जिसमें बीएचयू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी को 35वां, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी को 42वां, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को 45वां, शिव नादर विश्वविद्यालय को 62वां और शारदा विश्वविद्यालय को 87वां स्थान दिया गया है. टॉप 10 में शामिल यूपी के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग नीचे देखें-

विश्वविद्यालय रैंकिंग
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय 5
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 9
एमिटी विश्वविद्यालय 35
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय 42
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय 45
शिव नादर विश्वविद्यालय 62
शारदा विश्वविद्यालय 87

ये भी पढ़ें-
NIRF Ranking 2023: देश के TOP 10 यूनिवर्सिटी में नहीं है DU का नाम, JNU दूसरे नंबर पर, BHU का 5वां स्थान
Study Abroad: आसान नहीं है विदेश से पढ़ाई, देना होगा एक टेस्ट, तभी पासपोर्ट पर लगेगा टैग

Tags: Banaras Hindu University, Education, University

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें