उधव कृष्ण/पटना. बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में मंगलवार (6 जून) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में 700 रुपए की कमी देखी जा रही है, जबकि चांदी की कीमत में भी 1000 रुपए की गिरावट देखने को मिली है. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने News18 Local को बताया कि आज सोने और चांदी के भाव कम हो गए हैं. इसलिए अभी खरीदारों के पास सोने और चांदी की खरीदारी का बहुत ही अच्छा मौका है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में फिर से रेट में बढ़ने की उम्मीद है.
पटना सर्राफा बाजार में सोमवार (5 जून) की तुलना में मंगलवार (6 जून) को 24 कैरेट सोने के भाव में 700 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 61,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में भी प्रति 10 ग्राम 600 रुपए की कमी आई है. इसी के साथ आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,300 रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया है. बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव आज 45,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : Ranchi Gold Rate: सोने की कीमत स्थिर, चांदी हुई सस्ती, जानें लेटेस्ट अपडेट 6428591
आपके शहर से (पटना)

बिहार का हर चौथा व्यक्ति करता है नशा, लगातार बढ़ रहा कैंसर मरीजों का आंकड़, जानें कैसे करें पहचान

Success Story : 60 साल की उम्र में कर्ज लेकर रिफ्लेक्स बनाने का शुरू किया काम, अब लाखों में है टर्नओवर

Bihar Bridge Collapse पर बड़ी खबर: पुल ध्वस्त होने के 7 घंटे पहले फरार हो गए थे कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर व कर्मी, PIL दायर

जुगाड़ हो तो ऐसा… बाइक पर लगाई आटे की चक्की, अब घर-घर जाकर पीसता है शुद्ध सत्तू

Gopalganj News: गोपालगंज में भी मिलना शुरू हुआ यूरिया डीईएफ, इंजन को कूल रखने में भी करता है मदद

OMG! बिहार का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां 108 परिक्रमा करने से तय हो जाती है शादी

Vijay Goel Viral Video | BJP नेता ने महिला को मारा थप्पड़, AAP-Congress का फूटा गुस्सा ! Top News

ओडिशा ट्रेन हादसा; भागलपुर से चलने वाली अंग एक्सप्रेस रद्द, 2 अन्य ट्रेनें भी री-शेड्यूल

Odisha Train हादसे के 2 Drivers ने बताई आपबीती आंखों देखी की कहानी। Odisha News Update | Big News

Araria News : प्रेमिका का हाथ का थामना पड़ा महंगा, देखें पूरा वीडियो। Top News | BIhar News | Love
चांदी में भी गिरावट
पटना सर्राफा बाजार में मंगलवार (6 जून) को चांदी के दाम में 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से कमी देखी जा रही है. सर्राफा बाजार में कल (सोमवार) तक एक किलो चांदी का भाव 71,200 रुपए चल रहा था. जबकि आज यह 70,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो नया रेट जारी होने से पहले कर लें खरीदारी.
.
Tags: Gold Price Today, PATNA NEWS, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 10:55 IST








