झुलसा देने वाली गर्मी में NCC कैडेट्स की सराहनीय पहल, पक्षियों के लिए लगाए कृत्रिम घोंसले 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में पशु-पक्षियों के बचाव और पुनर्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जांजगीर के ट्रूप नं. 325 के एनसीसी कैडेट्स की ओर से विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए पेड़ पर स्वनिर्मित घोसले लगाए गए. साथ ही उनके लिए पानी और अन्न की व्यवस्था भी की गई.

कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया गया घोंसला

एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कृत्रिम घोंसले लगाए गए. यह घोंसले कैडेट्स द्वारा खुद  घरेलू वेस्ट सामान से बनाए गए हैं, कबाड़ से जुगाड़ करके चिड़ियों के लिए यह घोंसला बनाया गया है. विद्यार्थी चाहते तो मार्केट से रेडिमेड चिड़ियों के लिए घोंसल ले आते, लेकिन इससे उनका बौद्धिक विकास नहीं होता. इसलिए उनको यह सिखाया गया कि कुछ नया करने के लिए घर से मदद लें. घोंसले बनाने के लिए तेल के टीपे, वेस्ट प्लास्टिक के डिब्बे, पुराने मटकों का इस्तेमाल किया गया.

इस अभियान का किया जाएगा विस्तार

प्राचार्य चक्रपाल तिवारी ने बताया कि कैडेट्स द्वारा मिशन लाइफ के तहत जल स्रोतों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का रीयूज जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं. शहर के बगीचों एवं शांत वातावरण के क्षेत्रों में इस अभियान का विस्तार भी किया जाएगा. एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने घर की छतों व वृक्षों पर पक्षियों को पीने के पानी और खाने के लिए दाना भी डाला जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 09:55 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें