‘पुष्पा’ एक्ट्रेस का जब टूटा दिल, रक्षित शेट्टी से हुईं दूर, रश्मिका की मां ने कहा था ‘हम बहुत परेशान…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: दि रूल’ (Pushpa: The Rule) की रिलीज का सभी इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट में अल्लू के साथ ही ‘श्रीवल्ली’ यानी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने भी सभी को इम्प्रेस किया था. रश्मिका का डिफरेंट स्टाइल सभी को पसंद आया था. रश्मिका दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय हैं और उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है. हमेशा अपनी हंसी से सभी का दिल जीतने वाली रश्मिका के लिए एक वक्त ऐसा भी था, जब वे बुरी तरह टूट चुकी थीं और काफी परेशान रहा करती थीं. दरअसल, साल 2018 में उनकी रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) से सगाई टूट गई थी और इसे लेकर दोनों ही काफी परेशान रहा करते थे.

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी के भाई रक्षित शेट्टी आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. 6 जून 1983 जन्में रक्षित कन्नड़ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं. एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रक्षित ने साल 2010 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. भाई ऋषभ की फिल्म ‘क्रिक पार्टी’ के दौरान रक्षित की मुलाकात रश्मिका से हुई थी. दोनों जल्द ही अच्छे दोस्त बने और फिर प्यार हो गया. इसके बाद 3 जुलाई 2017 को दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी.

परेशान हो गए थे रक्षित और रश्मिका
रश्मिका और रक्षित के बीच कुछ समय तक सब सही चल रहा था लेकिन धीरे धीरे इनके बीच दिक्कतें आना शुरू हो गईं. सितम्बर 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से अपनी सगाई तोड़ दी लेकिन दोनों के लिए यह समय बहुत मुश्किल रहा. रश्मिका और रक्षित के कॅरियर का यह पीक समय था और उस समय दोनों निजी जिंदगी की परेशानियों से गुजर रहे थे. सगाई टूटने के बाद रश्मिका की मां सुमन ने कहा था, ‘हम सब बहुत परेशान हो गए हैं और इस मुश्किल समय से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. सभी के लिए उनकी जिंदगी पहले आती है. कोई किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता है और हम चाहते हैं कि सब खुश रहें.’

175 दिन चली थी साउथ की ये फिल्म, हिंदी रीमेक ने किया कमाल, पहली बार दिलीप-अमिताभ दिखे साथ, हाथ आए 4 फिल्मफेयर

बताया गया था कि रश्मिका ने सगाई तोड़ने का निर्णय अपने परिवार और दोस्तों से डिस्कस करके लिया था. रश्मिका और रक्षित साथ में अपना फ्यूचर नहीं देख पा रहे थे. वहीं, बाद में रश्मिका का नाम विजय ​देवरकोंडा से जुड़ा था.

Tags: Entertainment Special, Rashmika Mandana, Rashmika Mandanna, South Actress

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें