अश्लील फिल्में देखने का आदी है सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल रमेशचन्द्र, 6 लड़कियों से किया रेप, और….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

डूंगरपुर जिले से जुड़ा है मामला
पुलिस ने पोक्सो कोर्ट में किया पेश
आरोपी प्रिंसिपल छात्राओं को घर ले जाता था

डूंगरपुर. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के सदर थाना इलाके में नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म और छेड़छाड़ (Rape and Molestation) के आरोप में पकड़े गए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह प्रिंसिपल अश्लील फिल्में देखने का आदी है. यह बच्चों के देहशोषण से जुड़ी अश्लील फिल्में देखता था. मोबाइल में गंदी फिल्में देखकर बाद में स्कूल की नाबालिग छात्राओं को अपना शिकार बनाता था.

पुलिस के अनुसार सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म करने के आरोपी ददोडिया निवासी प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को उसे पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उसे वापस 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं. पुलिस रिमांड के दौरान रमेशचंद्र कटारा ने चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं.

पहली छात्रा जब डर गई तो आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए
पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा बच्चों से जुड़ी अश्लील फिल्मे देखने का आदी है. मोबाइल में गंदी फिल्में देखकर वह स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करता था. एसपी कुंदन ने बताया कि करीब साल भर पहले उसने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा ने जब डर के मारे अपनी आपबीती किसी को नहीं बताई तो उसके हौसले बुलंद हो गए.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

छात्राओं को स्कॉर्पियो कार में बिठा कर अपने घर लाता था
बाद में उसने 1 साल में एक-एक करके स्कूल की 6 छात्राओं से दुष्कर्म किया. आरोपी प्रिंसिपल रमेशचंद्र अपनी इच्छाएं पूरी करने के बाद छात्राओं को लालच देकर और डरा धमका कर उनकी आवाज को दबा देता था. प्रिंसिपल स्कूल के अलावा छात्राओं को स्कॉर्पियो कार में बिठा कर अपने घर लाता था. उसके बाद उनके साथ वहां हैवानियत करता था. पुलिस ने वारदात में काम ली गई स्कार्पियो कार जब्त कर ली है. एसपी कुंदन ने बताया कि 2 दिन की रिमांड अवधि के दौरान आरोपी प्रिंसिपल से और गहनता से पूछताछ की जाएगी. उल्लेखनीय है कि हाल ही में पीड़ित छात्राएं अपने परिजनों को लेकर कलेक्टर के पास शिकायत लेकर गई थी. उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है.

Tags: Crime News, Dungarpur news, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें