‘मैं अपनी बिरादरी से प्यार करता हूं , कुछ कचरा… ‘, हॉलीवुड में डेब्यू पर ये क्या बोल गए शाहिद कपूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. उन्होंने पहली बार निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम किया है. हाल ही में, प्रमोशन के दौरान, शाहिद ने अपने हॉलीवुड में डेब्यू के बारे में खुल कर बातें की. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा , आलिया भट्ट, अली फजल की तरह हॉलीवुड में एंट्री करेंगे की नहीं.

न्यूज 18 से बात करते हुए शाहिद ने कहा कि वह हॉलीवुड जाकर ‘कुछ कचरा’ नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक तमिल, तेलुगु या मलयालम फिल्म करेंगे जो एक अभिनेता के रूप में उन्हें संतुष्ट करेगी. उन्होंने कहा, “मैंने यहां 20 साल काम किया है इसलिए मैं अपनी बिरादरी से प्यार करता हूं और मुझे हमारी फिल्में पसंद हैं. मैं यहां बहुत सहज महसूस करता हूं. यह कहने के बाद, मैं यहां अच्छा काम करने आया हूं. तो एक तरफ आप हॉलीवुड कह रहे हैं. मैं उल्टा ही कहूंगा… अगर कोई मुझे तमिल, तेलुगू या मलयालम फिल्म ऑफर करता है और अगर मुझे लगता है कि करने के लिए कोई बड़ी भूमिका है और यह एक अभिनेता के रूप में मुझे संतुष्ट करेगा, तो मैं वह करूंगा. अगर आप प्रदर्शन और क्षमता का चेस कर रहे हैं, मैं हॉलीवुड जाकर कुछ बेकार नहीं करना चाहता. मैं ऐसा नहीं करना चाहता.”

शाहिद ने आगे ये भी कहा कि किसी को भी कुछ चुनौतीपूर्ण करने के लिए उत्साहित और प्रेरित होना चाहिए. उन्होंने कहा, “अभी मेरे को हॉलीवुड में ब्रेक मिल गया है. कुछ भी कर लो नहीं. कुछ करने के लिए प्रेरित, उत्साहित और चुनौती महसूस करनी चाहिए तो भाषा बाधा नहीं होनी चाहिए लेकिन भाषा एक वास्तविक चीज है. कुछ लोग इसे फैलाने में माहिर होते जबकि कुछ लोग नहीं. ऐसा करना आसान नहीं है.अगर मुझे एक अवसर मिल जाए मैं कहीं भी जाऊंगा. बस मुझे कुछ रोमांचक मिल जाए. मैंने अभी ओटीटी किया है. इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता है.”

Tags: Entertainment, Entertainment news., Shahid kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें