
हाइलाइट्स
पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस राष्ट्रपति के रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की होड़ में उतरे.
इससे डोनाल्ड ट्रम्प की टेंशन बढ़ी.
ट्रम्प के विपरीत साफ-सुथरी छवि के हैं माइक पेंस.
वाशिंगटन. अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस (Mike Pence) ने सोमवार को 2024 के राष्ट्रपति पद के चुनाव (2024 US Presidential Polls) में रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) की ओर से उम्मीदवार बनने की होड़ में उतरने का फैसला किया है. उनके इस कदम से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के साथ उनके कड़े टकराव के लिए मंच तैयार हो गया है. ट्रम्प के विपरीत साफ-सुथरी छवि के माइक पेंस के मैदान में उतरने से डोनाल्ड ट्रम्प की टेंशन अब बढ़ गई है. माइक पेंस ने सोमवार को अपनी उम्मीदवारी के नामांकन के लिए जरूरी कागजात दाखिल किए.
अब रिपब्लिकन पार्टी के भीतर पिछले चुनावों में उनके साथी रहे डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पेंस के एक बड़े टकराव की संभावना पैदा हो गई है. माइक पेंस बुधवार शाम को सीएनएन प्रेसिडेंशियल टाउन हॉल कार्यक्रम के मंच से औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के लिए तैयार हैं. इस होड़ में माइक पेंस ऐसे शख्स के तौर पर शामिल होंगे, जिन्होंने पहले वाइस प्रेसीडेंट और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के कट्टर समर्थक के रूप में काम किया है. अब वे खुद राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए ट्रम्प से टक्कर ले रहे हैं. बहरहाल इस बात के संकेत पिछले कई महीनों से मिल रहे थे.
माइक पेंस को अब रिपब्लिकन प्राथमिक मतदाताओं का समर्थन जुटाने के साथ ही ट्रम्प की ताकत से पार पाना होगा. पेंस को वोटरों को यह भरोसा दिलाना होगा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प से बेहतर उम्मीदवार हैं. अब माइक पेंस को रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी वोटरों को ये भरोसा दिलाना होगा कि वे उस शख्स की तुलना में बेहतर विकल्प हैं, जिससे 2020 के चुनाव के बाद अपने संबंधों के तनावपूर्ण होने से पहले के चार साल उन्होंने उसकी तरफदारी में बिताए थे.
Odisha Train Accident: जो बाइडन ने कहा- खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया, शी जिनपिंग भी बेहद दुखी
इससे ट्रम्प के लिए भी चुनावी लड़ाई आगे कठिन होने वाली है. जिन्होंने सत्ता से चिपके रहने के लिए एक विद्रोह को उकसाने में मदद की. बहरहाल उनके वफादार वाइस प्रेसीडेंट पेंस ने तब लोकतांत्रिक ढंग से हुए चुनाव को विफल करने की उस कोशिश को रोकने में एक बड़ी भूमिका निभाई थी. पेंस ने तब सार्वजनिक रूप से ट्रंप के इस दावे की आलोचना की थी कि पेंस के पास 2020 के चुनाव नतीजों को पलटने का अधिकार था. व्हाइट हाउस में ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान पेंस ने व्हाइट हाउस की कोरोनावायरस टास्क फोर्स को लीड किया और वैक्सीन वितरण की बुनियाद रखी थी.
.
Tags: America News, Donald Trump, Republican Party, US Presidential Election 2024
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 07:06 IST








