हाथ में पानी की बोतल और सैंडल, दिल्ली मेट्रो में लड़कियों की फाइट का VIRAL VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल सेवा लाइफलाइन है. लेकिन इस लाइफलाइन से जुड़ी वायरल तस्वीरें लगातार देखने को मिल रही हैं. आए दिन दिल्ली मेट्रो से कोई ना कोई वीडियो वायरल हो जाता है.  कपड़ों से लेकर अश्लीलता जैसे वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है.

दिल्ली मेट्रो के महिला कोच का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दो लड़कियां आपसे में भिड़ती दिख रही हैं. एक लड़की के हाथ में जहां चप्पल है तो दूसरी के हाथ में पानी की बोतल दिख रही है. पहले तो दोनों एक दूसरे को मारने के लिए ललकारती हैं. फिर एक दूसरे से दूर हो जाती हैं. इस दौरान एक लड़की दूसरी को गाली भी देती हैं.

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो महिला कोच का है. लड़कियों की इस लड़ाई को किसी महिला सवार ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया है. हांलाकि वीडियो में यह साफ नहीं है कि दोनों लड़कियों में किस बात के लिए लड़ाई हो रही है. दोनों को भिड़ते देखे कोच में सवार अन्य महिलाएं शांत रहने के लिए भी कहती हैं. एक लड़की कोच में हेल्पलाइन के लिए जरिये चालक से भी बात करती है. इस दौरान दूसरी लड़की उसे गाली देती है तो वह उस पर बोतल से पानी फेंक देती है.

Delhi Metro has become a battleground 😂 pic.twitter.com/uWVge6sl68
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) June 4, 2023

लगातार आते रहते हैं वीडियो

दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो लगातार सामने आते हैं. बीते कुछ समय पहले एक लड़की बिकिनी पहन कर मेट्रो में सवार थी तो किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इसके अलावा, मेट्रो में अश्लील वीडियो भी वायरल हुए हैं. जिन पर लगातार लोगों की तरफ से रिएक्शन दिए जाते हैं. ताजा वीडियो पर भी ट्वीटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी और कहा कि दिल्ली मेट्रो अब जंग का मैदान बन गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें