Optical Illusion challenge: अगर आपको अपने ऑब्जर्वेशन स्किल को चेक करने का मन करे, तो आप कुछ ऐसी पहेलियां सॉल्व कर सकते हैं, जिनमें एक जैसी तमाम चीज़ों में से कुछ खास ढूंढकर निकालना हो. ऐसी भ्रमित करने वाली तस्वीरों को ही ऑप्टिकल एल्यूज़न कहा जाता है. आपको इसमें तय वक्त में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना होता है. ये सिर्फ दिलचस्प होती हैं बल्कि काफी एंगेजिंग भी होती हैं.
हम आपके सामने ऐसे कई चैलेंज लेकर आते हैं, जिसमें से आपको चीज़ें ढूंढकर निकालनी होती हैं लेकिन आज जो चैलेंज है, उसमें कोई चीज़ नहीं बल्कि एक जैसे लेटर्स के बीच में छिपा हुआ अटपटा लेटर ढूंढना है. सुनने में ये काम ज़रूर आसान लग रहा होगा लेकिन वाकई ऐसा है नहीं. आपको इसमें भी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी तय वक्त में ये चैलेंज पूरा हो पाएगा.
K की भीड़ में कहां है X?
ये ऑप्टिकल एल्यूज़न कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है. इसमें आप देख सकते हैं कि तस्वीर में एक कोने से दूसरे कोने तक सिर्फ और सिर्फ K लिखा हुआ ही नज़र आ रहा है. हालांकि इसमें एक ऑड लेटर भी मौजूद है, जो काफी कुछ वैसा ही दिखता है. आपको करना ये है कि ऑड लेटर यानि X को कुल 7 सेकंड के अंदर-अंदर ढूंढ निकालना है. फिर देर कैसी, टाइमर लगाइए और लग जाइए काम पर.

K के बीच से कहीं पर एक X ढूंढ निकालना है. (Credit- YouTube)
क्या पूरा कर पाए आप चैलेंज?
आपको वैसे तो इसे सॉल्व करने में हमें उम्मीद है कि ज्यादा वक्त नहीं लगेगा लेकिन अगर आप उस लेटर तक नहीं पहुंच पा रहे है, तो हिंट ये है कि आप ज़रा तस्वीर को दायीं तरफ से देखना शुरू करिए. ज़रूर आपको मदद मिलेगी.
जवाब वाली तस्वीर में इसे देख सकते हैं. (Credit- YouTube)
अगर आप वक्त रहते चैलेंज पूरा कर पाए थे, तो आपको बधाई लेकिन अगर आप इसे नहीं ढूंढ पाए तो जवाब वाली तस्वीर में इसे देख सकते हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 06:50 IST








