
गाजियाबाद. उत्तरखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने के बाद गाजियाबाद के एक मंदिर में भी ड्रेस को लागू कर दिया गया है. यहां आने वाले भक्तों को इन्हीं परिधानों में ही प्रवेश मिलेगा. ड्रेस कोड के तहत परिधान नहीं पहनने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मंदिर में नई व्यवस्ता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
जानकारी के अनुसार संजयनगर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए अब ड्रेसकोड लागू कर दिया गया है. ड्रेसकोड के नियमों को लेकर एक बोर्ड भी मंदिर परिसर में लगाया गया है, जिसमें बताया गया है कि भक्त अर्धवस्त्र पहनकर न आएं. भारतीय पंरपरा के अनुसार ही मंदिर में वस्त्र पहनाकर प्रवेश करें, पश्चिमी सभ्यता के परिधान पहनकर मंदिर में न आएं. मंदिर के पुजारियों व भक्तो के आग्रह पर यह कदम उठाया गया है.
मंदिर के मुख्य ट्रस्टी के अनुसार मंदिर में कुछ युवक युवतियां पश्चिमी संस्ककृति के वस्त्र पहन कर पूजा करने के लिए आने लगे हैं. इस पर अन्य भक्तों ने इसे भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताते हुए समिति से ड्रेस कोड लागू करने की मांग की थी, जिस पर अब मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. साथ ही, सभी भक्तों से इसमें सहयोग की अपील भी की है.








