
आशीष शर्मा/ दौसा. दौसा जिले के लवाण थाना क्षेत्र के मांडेडा-सुनारपुरा गांव में एक 32 वर्षीय महिला के द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया. महिला ने अपने ही कमरे में लुगड़ी(एक प्रकार का दुपट्टा) से फंदा लगा लिया और अपनी जान दे दी. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था. इसके बाद पुलिस शव को लेकर दौसा जिला अस्पताल पहुंची जहाँ मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया.
मृतका ममता मीणा के द्वारा सुसाइड किए जाने की घटना जब उसके पीहर पक्ष के लोगों को दी तो वे भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कराया. पीहर पक्ष के लोगों की शिकायत पर लवाण थाने में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है. पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से ससुराल पक्ष के लोग ममता मीणा को परेशान कर रहे थे. उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी ऐसे में शक है कि उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया हैं.
फिलहाल लवाण थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. लवाण थाना अधिकारी हरदयाल मीणा ने बताया कि अमृत का ममता मीणा के भाई ने हत्या का अंदेशा जताया है और दी गई रिपोर्ट में लिखा गया है कि लंबे समय से उसकी बहन को ससुराल वाले परेशान करते थे और आए दिन मारपीट करते थे. कुछ दिन पूर्व भी ममता मीना के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी. मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 20:51 IST








