जब अपने पिता की चौथी शादी पर भड़कीं पूजा बेदी, ट्विटर पर निकाली थी भड़ास, सौतेली मां को बताया था चुड़ैल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कबीर बेदी की पहली तीन शादियों से तीन बच्चे हुए. कबीर ने पहली शादी मॉडल और क्लासिकल ओडिसी डांसर, प्रोतिमा बेदी से की, जिससे उन्हें एक बेटी- पूजा बेदी और एक बेटा-सिद्धार्थ मिला हुई. बेटे की 26 साल की उम्र में मौत हो गई थी. कबीर ने बाद में ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर, सुसान हम्फ्रीज़ से शादी की, जिनके साथ उनका एक बेटा, एडम बेदी है, जो एक इंटरनेशनल मॉडल है. सुज़ैन को तलाक देने के बाद, कबीर ने तीसरी बार टीवी और रेडियो प्रिजेंटर, निक्की बेदी के साथ शादी की, और उनकी शादी 2005 में टूट गई. (फोटो साभारः Instagram)

कबीर बेदी ने जनवरी 2016 में अपने 70वें जन्मदिन से ठीक पहले ब्रिटिश मूल की मॉडल परवीन दुसांज से शादी की थी. कबीर इस शादी से सबको चौंका दिया. उन्होंने परिवार के करीबी लोग और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. (फोटो साभारः Instagram) हालांकि, कबीर बेदी के इस कदम को उनकी पहली शादी की बेटी पूजा बेदी ने पॉजिटिव नोट पर स्वीकार नहीं किया था. उन्होंने ट्विटर पर, कबीर और उनकी नई पत्नी परवीन दुसांज को सीधे टैग करके एक चौंकाने वाले रिएक्शन दिए. (फोटो साभारः Instagram) पूजा बेदी ने अपनी चौथी मां को ‘बुरी सौतेली मां’ कहा. उनका यह ट्वीट कुछ ही समय में वायरल हो गया. उन्होंने लिखा था, "हर फेरीटेल में एक दुष्ट चुड़ैल या एक बुरी सौतेली मां होती है! मेरा अभी आई है! पापा ने हाल ही में परवीन दुसांज से शादी की है.” (फोटो साभारः Instagram) पूजा बेदी के इस तरह के रिएक्शन से कबीर बेदी और उनकी चौथी पत्नी परवीन को खूब ट्रोल किया गया. जब पूजा को लगा कि बात बिगड़ रही है, तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और नए ट्वीट में दोनों को शुभकामनाएं दी. (फोटो साभारः Instagram) पूजा बेदी ने भले ही ट्वीट कर दिया हो लेकिन तबतक उनके पिता कबीर बेदी को यह बात दिल को चोट कर गई. उन्होंने ट्विटर पर ही पूजा बेदी को लताड़ दिया. उन्होंने पूजा के रिएक्शन को जहरीला बताया. उन्होंने कहा कि ये बर्दाश्त करने लायक नहीं है. (फोटो साभारः Instagram) पूजा बेदी ने कबीर के इस ट्वीट पर फिर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि पिछला ट्वीट डिलीट कर आपको (कबीर बेदी) को शुभकामनाएं दी थी, लेकिन वो नया ट्वीट आपको नहीं दिखा. (फोटो साभारः Instagram) पूजा बेदी और कबीर बेदी ने इसके बाद सालों तक बात नहीं की. इसके साथ ही पूजा ने कबीर को वो घर छोड़ने के लिए भी कहा, जो उनकी मां प्रोतिमा बेदी से जुड़ा था. बहुत साल बाद अलाया के बर्थडे पर दोनों के बीच सुलह हुई. हाल में पूजा, कबीर और अलाया ‘द कपिल शर्मा शो’ में साथ दिखे थे. (फोटो साभारः Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें