
नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में यदि सफलता की राह पर चलना है तो तनाव को दूर रखना होगा. छोटी बड़ी मुश्किलों पर तनाव करने की जगह पर उनका सामना करना ही सही है. ये मानना है साउंड एनर्जी एक्सपर्ट डॉ. अंजू शर्मा का. हाल ही में अंजू ने अपने हीलिंग बैंड साउंड ऑफ इन्फिनिटी का म्यूजिक सिंगल बनाया है. यह म्यूजिक न सिर्फ मानसिक रूप से हील करने में मदद करेगा, बल्कि आपकी शारीरिक बीमारियों को ठीक करने में भी असरकारक होगा. अंजू ने इसके बारे में बताया कि इसमें संगीत पाा की तरंगों पर केंद्रित हैं और यह ये तरंगें इंसान की रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ रिश्तों से संबंधित मुद्दों को भी ठीक करती है.
उन्होंने बताया कि ये संगीत विकास और उत्पत्ति पर केंद्रित है. इस संगीत को बनाने का विचार इंसान के शरीर में जल तत्व को बढ़ाना है. हमारे विचारों से हमारेश शरीर की कोशिकाएं प्रभावित होती हैं. यदि हम किसी खास विचार से असहज हो रहे हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह प्रभावित कर रह हो. परिवेश को नियंत्रित तो नहीं कर सकते, लेकिन जो कुछ भी शरीर प्राप्त कर रहा है उसे हम जल तत्व पर काम कर नियंत्रित कर सकते हैं.
विभिन्न प्रकार की पानी की आवाजें होती हैं, जैसे- झरना, बारिश की बूंदें, नल से बहता पानी और यहां तक कि समुद्री जल की भी अपनी आवाज होती है. तो संगीत में इस प्रकार की विशेष ध्वनि आपको असुरक्षा, अपराध बोध कारक और उनके अवशोषण व दमन के भाव को ठीक करने में मदद करती है. बस इस संगीत को देखने और सुनने से यह अंतर महसूस कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 02:38 IST








