पीने में कड़वा लेकिन सेहत के लिए रामबाण है ये हरा जूस, डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत, 5 फायदे कर देंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

करेले का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है.
करेला जूस के सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.

Benefits Of Bitter Gourd Juice: हरी सब्जियों और ताजे फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने के लिए फलों और सब्जियों का जूस पीने की सलाह दी जाती है. सब्जी से तैयार जूस की बात करें तो करेले का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है. करेले में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक, आयरन आदि पोषक तत्वों का उत्तम स्त्रोत है. करेले का जूस कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में कारगर होता है. आइए आज हम आपको करेले के जूस के फायदों के बारे में बताते हैं.

1.ब्लड शुगर कंट्रोल करे: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि करेले का जूस ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. ब्लड शुगर के मरीज करेले के जूस का सेवन कर सकते हैं.

2. कोलेस्ट्रॉल को कम करे: करेला जूस बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए करेला जूस रामबाण है. ऐसे मरीज करेला जूस के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- 5 हरे जूस का करें सेवन, डायबिटीज को रखे कंट्रोल, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को करे बाहर, सेहत के लिए रामबाण

3. इम्यूनिटी करे मजबूत: करेले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह बॉडी में इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

4. स्किन के लिए फायदेमंद: करेले के जूस में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं. साथ ही करेले का जूस ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार कर सकता है. यह स्किन में होने वाले इंफेक्शन को दूर रखता है.

इसे भी पढ़ें- तेजी कॉलेस्ट्रॉल घटाती हैं ये 5 चीजें, नसों की कर देती हैं सफाई, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कई फायदे

5. लिवर के लिए लाभकारी: करेले के जूस का सेवन करने से आंतों की सफाई होती है. करेले के जूस में मोमोर्डिका चाररेंटिया नामक तत्व मौजूद होता है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो लिवर को मजबूत करता है. यह लिवर डैमेज होने से भी सुरक्षा प्रदान करता है.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें