साईं राम अखंड सेवा समिति 20 वर्षों से भूखों को करा रही भोजन, दो दिन जुटती है भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिलाष मिश्रा/इंदौर: कहते हैं कि भूखे को भोजन कराना बहुत पुण्य का काम होता है. ऐसा ही कार्य निरंतर 20 सालों से इंदौर के साईं राम अखंड सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है. बता दें कि यह कार्य बीते 20 वर्षों से बिल्कुल निशुल्क किया जा रहा है. क्या बच्चे, क्या बड़े, क्या बूढ़े और हर जाति धर्म के लोग यहां पहुंच कर भोजन पाते हैं.

सभी लोगों को विधिवत बैठाकर भोजन करवाया जाता है. कोरोना काल आया और चला गया पर समिति की सेवा और कार्यों में कमी नहीं आयी. सबसे विशेष बात यह है कि इस सेवा कार्य के लिए किसी से चंदा नहीं मांगा जाता. बगैर चंदा मांगे ही सभी भक्तजन खुद मिलकर सारी व्यवस्था करते हैं.

यूं तो यहां के दरवाजे 12 महीनों लोगों के लिए खुले रहते हैं पर बुधवार और गुरुवार को तो यहां की शोभा देखते ही बनती है. क्योंकि बुधवार को यहां पर साधु-संतों का तांता लगता है. वहीं गुरुवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता भी भोजन करने के लिए उमड़ पड़ती है.

सेवा करना ही लक्ष्य
सेवा कार्य करने वाले साईं राम अखंड सेवा समिति के पप्पी शाह ने बताया कि लगातार 20 वर्षों से यह सेवा कार्य चलता आ रहा है. हम सभी साईं बाबा के अनन्य भक्त हैं और साईं बाबा हमेशा साधु-संतों, जरूरतमंदों और दीन-दुखियों को भोजन कराने में यकीन रखते थे. साथ ही साईं बाबा ने यह संदेश भी दिया कि लोगों की सेवा करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है.

कोई भूखा नहीं लौटता
आगे बताया कि यही कारण है कि साईं बाबा के आशीर्वाद से ही हम सभी भक्तजन मिलजुल कर साईं राम अखंड सेवा समिति के बैनर तले लगभग 20 वर्षों से यह सेवा कार्य करते आ रहे हैं. जरूरतमंद लोगों से लेकर, साधु-संतों और साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी यहां पर आते हैं. प्रसाद की तरह भोजन खाते हैं. 20 वर्षों से यहां से कोई भूखे पेट नहीं लौटा है. आगे भी सेवा कार्य साईं बाबा के आशीर्वाद से जारी रहेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 00:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें