Apple ने 15-इंच डिस्प्ले के साथ MacBook Air और मैक स्‍टूडियो किया लांच, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. एपल कंपनी ने सोमवार को 15 इंज का मैकबुक एयर लांच किया. दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे पतला नोटबुक है, जिसकी मोटाई 11.5mm बताई जा रही है. मैकबुक एयर का वेट 1.49 किलो है. एपल की वर्ल्‍ड वाइड डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस (WWDC) के दौरान इसे आज लॉन्‍च किया गया. डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूडीसी का आयोजन कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में एपल पार्क में पांच से नौ  जून के बीच किया जा रहा है. कंपनी ने इस दौरान नए मैक स्‍टूडियो और मैक प्रो का भी ऐलान कर दिया है.

इस वक्‍त सबसे ज्‍यादा चर्चा एपल के नए 15 इंज के मैकबुक एयर को लेकर है. इसका प्राइज जानकर आपके होश उड़ सकते हैं. 8 GB RAM और 256 GB स्‍टोरेज वाले  मैकबुक की कीमत भारतीय करेंसी में 1,34,900 रुपये बताई जा रही है. यह 13 जून से मार्केट में उपलब्‍ध होना शुरू हो जाएगा. एपल का यह 15 इंज का लेपटॉप चार कलर में उपलब्‍ध कराया जाएगा. मिडनाइट, स्‍टारलाइट, सिल्‍वर और स्‍पेस-ग्रे कलर में यह मार्केट में लांच होगा. इसकी बैट्री लाइफ एक बार फुल चार्ज होने के बाद 18 घंटे चलेगी.

डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूडीसी के दौरान बताया गया कि iOS 17 में कुछ नए बदलाव हो रहे हैं. फोन की एप में अब पर्सनलाइज्ड कॉन्टैक्ट पोस्टर्स मिल रहे हैं. लाइव वॉइसमेल कॉल करने को बोलते ही रियल टाइम में वॉइसमेल का लाइव ट्रांसक्रिप्शन आएगा. iOS 17 में फेसटाइम अब आपको किसी के लिए एक मैसेज रिकॉर्ड करने देगा.

Tags: Apple, Apple Latest Phone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें